टोंक

सरकार हमारी, फिर भी नहीं हो रही सुनवाई

देवली. भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने शुक्रवार को बीसलपुर कॉलोनी स्थित सर्किट हाउस में जिला व स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
3 min read
• •
Updated: 17 Feb 2018, 12:33 PM IST
भाजपा कार्यकर्ता
देवली में भाजपा कार्यकर्ता बैठक के बाद जिलाध्यक्ष से चर्चा करते संगठन के महामंत्री।

देवली. भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने शुक्रवार को बीसलपुर कॉलोनी स्थित सर्किट हाउस में जिला व स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतभेद भुलाकर एक जाजम पर आने की बात कही।

वहीं दूसरी ओर बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अपने ही जनप्रनिधियों व सरकार के बीच सुनवाई नहीं होने की पीड़ा जाहिर की। सुबह साढ़े ९ बजे महामंत्री, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री नरेश बंसल, दीपक संगत, रामचन्द्र गुर्जर की मौजूदगी में बैठक शुरू हुई।

इसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष रतन मंगल ने कहा कि संगठन व सत्ता में कार्यकर्ता की सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार को करीब चार साल से अधिक समय हो गया, लेकिन एक भी जनरल बैठक नहीं बुलाई गई।

वहीं कार्यकर्ताओं की विधायक, विधायकों की मंत्री व मंत्रियों की मुख्यमंत्री नहीं सुन रही। सरकार के मंत्री सार्वजनिक रूप से सडक़ बनाने व पेयजल टंकिया बनाने की घोषणा करते जा रहे हैं, लेकिन एक पर अमल नहीं हुआ। इससे पार्टी की छवि बिगड़ रही है।

मौजूदा समय में सत्ता व संगठन एक हो गए, जो पार्टी के हित के लिए नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्थानीय स्तर पर पार्टी में गुट बने हुए हैं। एक गुट के दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं को बैठकों में नहीं बुलाते। आखिर नेता अलग हो सकता है, पार्टी तो भाजपा ही है। इस प्रकार की गुटबाजी से नुकसान पार्टी को ही होगा।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पार्टी से अधिकाधिक युवाओं को जोडं़े। इससे संगठन निश्चित तौर पर मजबूत होगा। वहीं पुराने कार्यकर्ताओं को भी साथ लेकर उनके अनुभव का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने एकजूट होने व अनुशासन बनाए रखने की नसीहत दी। बैठक में पालिकाध्यक्ष रेखा जैन, मण्डल अध्यक्ष आर. पी. धाकड़ आदि उपस्थित थे।

प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर को शुक्रवार को भीलवाड़ा में बैठक में जाना था। इस बीच देवली में भी कार्यकर्ताओं की बैठक का कार्यक्रम बनाया गया। इसके चलते सभी मण्डल व देहात के कार्यकर्ताओं को रात में ही आनन-फानन में बैठक की सूचना दी गई।सरकार हमारी, फिर भी नहीं हो रही सुनवाई
भाजपा की बैठक
देवली. भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने शुक्रवार को बीसलपुर कॉलोनी स्थित सर्किट हाउस में जिला व स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतभेद भुलाकर एक जाजम पर आने की बात कही। वहीं दूसरी ओर बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अपने ही जनप्रनिधियों व सरकार के बीच सुनवाई नहीं होने की पीड़ा जाहिर की। सुबह साढ़े ९ बजे महामंत्री, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री नरेश बंसल, दीपक संगत, रामचन्द्र गुर्जर की मौजूदगी में बैठक शुरू हुई। इसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष रतन मंगल ने कहा कि संगठन व सत्ता में कार्यकर्ता की सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार को करीब चार साल से अधिक समय हो गया, लेकिन एक भी जनरल बैठक नहीं बुलाई गई। वहीं कार्यकर्ताओं की विधायक, विधायकों की मंत्री व मंत्रियों की मुख्यमंत्री नहीं सुन रही। सरकार के मंत्री सार्वजनिक रूप से सडक़ बनाने व पेयजल टंकिया बनाने की घोषणा करते जा रहे हैं, लेकिन एक पर अमल नहीं हुआ। इससे पार्टी की छवि बिगड़ रही है। मौजूदा समय में सत्ता व संगठन एक हो गए, जो पार्टी के हित के लिए नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्थानीय स्तर पर पार्टी में गुट बने हुए हैं। एक गुट के दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं को बैठकों में नहीं बुलाते। आखिर नेता अलग हो सकता है, पार्टी तो भाजपा ही है। इस प्रकार की गुटबाजी से नुकसान पार्टी को ही होगा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पार्टी से अधिकाधिक युवाओं को जोडं़े। इससे संगठन निश्चित तौर पर मजबूत होगा। वहीं पुराने कार्यकर्ताओं को भी साथ लेकर उनके अनुभव का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने एकजूट होने व अनुशासन बनाए रखने की नसीहत दी। बैठक में पालिकाध्यक्ष रेखा जैन, मण्डल अध्यक्ष आर. पी. धाकड़ आदि उपस्थित थे।
बाद में दी सूचना
प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर को शुक्रवार को भीलवाड़ा में बैठक में जाना था। इस बीच देवली में भी कार्यकर्ताओं की बैठक का कार्यक्रम बनाया गया। इसके चलते सभी मण्डल व देहात के कार्यकर्ताओं को रात में ही आनन-फानन में बैठक की सूचना दी गई।

Published on: