टोंक

नए भाजपा जिलाध्यक्ष मेहता का आतिशबाजी से भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने जिले में बदलाव कर पूर्व विधायक और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अजीत मेहता को भाजपा जिलाध्यक्ष टोंक के पद पर मनोनीत किया है। इसकी घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह हो गया। बुधवार देर रात हुई घोषणा के बाद गुरुवार से ही कार्यकर्ता उनके घर पहुंच गए।

less than 1 minute read
Mar 07, 2024

इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत मेहता ने कहा कि योग्य एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार लोकसभा सीट जीतने की कोशिश में कार्यकर्ता कमर कस लें।

भाजपा की इस जिम्मेदारी के लिए अजीत मेहता ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एवं सीएम भजनलाल शर्मा का आभार प्रकट किया। उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। बारूदखाना के सामने लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद शाम को घंटाघर चौराहे पर मेहता को माला एवं प्रतीक चिह्न देकर संगठन की परंपरा अनुसार स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। मिठाई खिलाकर मूहं मीठा कराया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, दीपक संगत, शैलेंद्र जैन, ओमप्रकाश पांडे, रामजस चौधरी, कमलेश सिंगोदिया, विष्णु चावला, गुड्डू खटीक, महेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र जैन, अनिल शर्मा, विशाल मेहता, विजयराज, आदिश, राजवीर चौधरी, पार्षद बादल साहू, सीताराम चावला आदि मौजूद थे।

Published on:
07 Mar 2024 07:59 pm
Also Read
View All