टोंक

video: टोंक में हनुमान बेनीवाल की इस घोषणा से भाजपा-कांग्रेस की उड़ गई नींद, 29 अक्टूबर को करने जा रहे ऐसा…

किसान हुंकार महारैली के लिए हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया।
less than 1 minute read
Oct 20, 2018
hanuman-beniwal-plans-to-create-a-new-party
जयपुर में आयोजित किसान हुंकार महारैली के लिए हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया।

निवाई. स्थानीय जाट धर्मशाला में शुक्रवार की शाम खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह शीघ्र नई पार्टी का ऐलान कर भाजपा एवं कांग्रेस के खिलाफ सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त है, जिनको जनता जान चुकी है।

29 अक्टूबर को पार्टी का ऐलान कर सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी उतारेंगे। जयपुर में आयोजित किसान हुंकार महारैली के लिए हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान दादूदयाल आश्रम से बेनीवाल का कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।

इस अवसर पर रामेश्वर बेनीवाल, राजेश चौधरी, रतनलाल चौधरी, राजाराम जाट, पोखरलाल जाट, रतन आजाद, गोपाल चौधरी, गिर्राज जाट, शिवराज चौधरी, शंकरलाल चौधरी, ताराचंद पारीक, नरेंद्र जांगिड़, द्वारका प्रसाद स्वामी, रामलाल शर्मा, रामदयाल जाट, बद्रीलाल, रामकरण चौधरी, धर्मेंद्र फौजी, चेतन प्रकाश, मोनू चौधरी, अनिल चौधरी, सुनील चौधरी, लखन चौधरी एवं भरतलाल चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Published on:
20 Oct 2018 08:29 am