
मालपुरा. खिंवसर विधायक हनुमान बेनिवाल ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा दोनों राजनैतिक दलों ने केवल अपने स्वार्थों के चलते प्रदेश को लुटने का कार्य किया है जिससे उनके द्वारा 29 अक्टूबर को जयपुर में हुंकार रैली निकालकर एक नई पार्टी के गठन का ऐलान किया जाएगा।
खिंवसर विधायक हनुमान बेनिवाल बुधवार की रात को डेयरी चौराहे पर आयोजित आम सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने दोनों राजनैतिक दलों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए बताया कि किसानों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है उनकी आमदनी बढ़ाने की थोथी घोषणा करने वालों ने किसान की कमर तोड़ दी है। डीजल के दाम बढ़ाकर उनकी जेबों से पैसा निकाल लिया।
युवाओं के लिए प्रदेश में रोजगार के अवसर नहीं होने से प्रदेश का युवा बेरोजगार होकर घूम रहा है। किसानों की ऋण माफी ऊंट के मूंह में जीरा के समान है। बेनीवाल ने 29 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित हुंकार रैली में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने की अपील की।
बेनिवाल के मालपुरा पहुंचने पर किसान संघ के अध्यक्ष छोटूलाल नागा, जयराम डोकरिया ने तथा लावा गांव में पहुंचने पर मुकेश ताकर, सीताराम रोलाणिया, केदार मण्डिया, भेवर गियाड़, प्रवीण चौघरी, शोभाराम चौधरी, कमल दादरवाल सहित कई युवाओं ने बनिवाल का माल्यार्पण व साफा बंधवाकर स्वागत किया।