
निवाई. सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से आयोजित सेठ छिगन लाल काला बपूई वालों के मंदिर में 5 दिवसीय श्री 1008 सिद्धचक्र महामण्डल विधान के दौरान शुक्रवार को सिद्धों की आराधना की गई। इसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौला व राकेश संघी ने बताया कि विधान पूजा से पूर्व सौधर्म इन्द्र रमेश चन्द सोनू जैन ने भगवान चन्द्रप्रभु का क्षीर सागर के जल से चारों दिशाओं से कलशाभिषेक कर वृहद शांतिधारा की गई।
विधान मण्डप पर इन्द्र इन्दाणी सहित सभी पूजार्थियों ने 38 4 व 512 श्रीफल अघ्र्य चढ़ाया गया। विधान के अन्तर्गत श्रद्धालुओं ने श्रीसिद्धचक्र का पाठ करो दिन आज ठाठ से प्राणी फल पायो मैना रानी का संगीत के साथ उच्चारण किया।
विधान के बीच सन्जू जैन, मीना कठमाणा, नेहा जैन, मन्जू सेदरिया, रानी आण्डरा, रानी कठमाणा, अजीत काला, गोपाल कठमाणा, विमल मूंशी एवं पदम पराणा आदि ने नृत्य किया। इस दौरान 5 दिवसीय कार्यक्रम में शिखरचन्द काला, शम्भू, विमल जौला व राकेश संघी ने भगवान चन्द्रप्रभु के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।
इसके बाद पंडित सुरेश के शास्त्री के सान्निध्य में सौधर्म इन्द्र, धनपति कुबेर, यज्ञ नायक की ओर से महासती मैना सुन्दरी द्वारा सिद्धचक्र महामण्डल विधान की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं की ओर से समवशरण में विराजमान भगवान चन्द्रप्रभु व पंचपरमेष्ठी की महाआरती उतारी गई।
राजमहल .क्षेत्र के बोटून्दा गांव के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में गुरुवार रात को रैगर समाज की ओर से सत्संग का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत संत रामचन्द्र ने गणेश वंदना ‘आओ जी गजानन्द म्हारी सभा में रंग बरसाओ’ सुनाकर की।
अन्य संतों व गायकों ने ‘पछिम दिशा से म्हारा पीर जी पधारया’, ‘गुरु बिन घोर अंधेरा रे संतों आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी। सत्संग के संयोजक राधेश्याम वर्मा ने बताया कि इस दौरान कक्षा आठ, दस व बारहवीं बोर्ड में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को संतों की ओर सम्मानित किया गया। इस दौरान रैगर समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
संगीतमय कथा की तैयारियां शुरू
दूनी . सर्व जीव दया गोसेवा पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की ओर से होने वाली संगीतमय नानी बाई रो मायरो पर आधारित तीन दिवसीय कथा को लेकर गोसेवा अस्पताल में तैयारियां की जा रही है। गोसेवक दीपक राजोरा, ओम प्रकाश ने बताया कि गोसेवा सहायतार्थ ये कथा 4 जनवरी से शुरू होगी।
ये प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। साध्वी आस्था गोपाल कथा का वाचन करेंगी। इसके लिए अभी से पाण्डाल बनाने की तैयारियां की जा रही है।
श्रीजगदीश मन्दिर सेवा समिति के अध्यक्ष महेन्द्र गोयल व उपाध्यक्ष कैलाश चंद गुप्ता ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे से राज 10 बजे तक श्रीजगदीश भगवान मन्दिर में संत्सग होगा। सोमवार सुबह 5 बजे से प्रभातफेरी निकाली जाएगी तथा सुबह 10 बजे बालाकिला चौैराहे पर संत्सग का आयोजन किया जाएगा।