टोंक

टोंक से खाटूधाम के लिए श्रीश्याम पदयात्रा हुई रवाना, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Khatudham Padyatra: श्रीश्याम मित्र मण्डल परिवार की ओर से टोंक से खाटूधाम के लिए श्याम पदयात्रा हुई।  

2 min read
Sep 04, 2019
टोंक से खाटूधाम के लिए श्रीश्याम पदयात्रा हुई रवाना, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

टोंक. श्रीश्याम मित्र मण्डल परिवार की ओर से श्याम पदयात्रा मंगलवार को रवाना हुई। मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र गर्ग एडवोकेट ने बताया कि श्री श्याम मंदिर में ध्वजों की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा तख्ते के बाहर पहुंची। जहां मंडल के सरंक्षक मणिकांत गर्ग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने झांकी की आरती की।

इसके बाद यात्रा मे ऊंट, घोड़ा, नगाड़े, शहनाई के बीच बाबा की झांकी रवाना हुई। विभिन्न संगठनों और समाजों की ओर से जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

नगर परिषद के सामने सभापति लक्ष्मी जैन और पार्षदों तथा सुनील बंसल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। शोभायात्रा में कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष दिनेश चौरासिया, महासचिव शैलेन्द्र शर्मा, महेश बंसल, बृजमोहन शर्मा, गिर्राज गोयल, भगवान भंडारी, यापर महासंघ जिलाध्यक्ष मनीष बंसल आदि मौजूद थे।

देवधाम जौधपुरिया के लिए नाचते-गाते रवाना हुए पदयात्री
टोंक. गुर्जर समाज टोंक की देवधाम जोधपुरिया के लिए दो दिवसीय 32वीं पदयात्रा मंगलवार को हीरामन बाबा का मंदिर कालाबाबा पुरानी टोंक से बैण्ड-बाजे के साथ रवाना हुई। इससे पहले पदयात्रा का ध्वज पूजन एवं ध्वजधारकों का सम्मान किया गया। इसके बाद देवनारायण भगवान की पूजा अर्चना की गई। पदयात्री नाचते गाते देवनारायण भगवान के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए।

पदयात्री पुराना बस स्टैंड, घंटाघर, गांधी पार्क होते हुए सांड बाबा मंदिर पहुंचे। जहां गुर्जर समाज के पंच पटेलों की ओर से पदयात्रियों का स्वागत किया गया। इसके बाद बमोर दरवाजा स्थित देवनारायण भगवान के मंदिर में दर्शन करने के बाद देवधाम जोधपुरिया के लिए रवाना हुए।

इस दौरान प्रधान जगदीश गुर्जर, लक्ष्मी नारायण गुर्जर, राम अवतार धाभाई, राजकिशोर गुर्जर, रामप्रकाश बिदुडी, कालूराम गुर्जर, नेहनूलाल गुर्जर, ग्यारसीलाल हरसाना, हरिभजन गुर्जर, रामलाल संडीला, शिवराज कुकड, बजरंग छावडी, नाथूलाल घर्रराटया, रमेश पडियार आदि मौजूद थे।

पदयात्रियों ने छावनी, पक्का बंधा, सोहेला, मोटूका, बरोनी होते हुए निवाई में रात्रि विश्राम किया। बुधवार को सभी पदयात्री राजस्थान सहित विभिन्न स्थानों से आने वाले पदयात्रियों के साथ वनस्थली होते हुए शाम देवधाम पहुंचेंगे।

Published on:
04 Sept 2019 04:05 pm
Also Read
View All