टोंक

बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की शपथ देने वाले सरपंचों का यूनिसेफ की ओर से किया सम्मान

ये सम्मान टोंक एवं उनियारा पंचायत समिति के बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की शपथ देने वाले सरपंचों का किया गया है।  

2 min read
Jul 11, 2018
टोंक. यूनिसेफ की ओर से संचालित लाडो परियोजना में बालिकाओं के कोषल संवर्धन के लिए चलाए जा अभियान के दो दर्जन सरपंचों का सम्मान किया गया।

टोंक. यूनिसेफ की ओर से संचालित लाडो परियोजना में बालिकाओं के कोषल संवर्धन के लिए चलाए जा अभियान के तहत मंगलवार को पंचायत समिति के नेहरू सभागार में दो दर्जन सरपंचों का सम्मान किया गया।

ये सम्मान टोंक एवं उनियारा पंचायत समिति के बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की शपथ देने वाले सरपंचों का किया गया है। सम्मान समारोह एवं लाडो परियोजना की समीक्षा बैठक के दौरान विधायक अजीत मेहता ने जन जागरूकता के माहौल के अनवरत बनाए रखने की सीख दी।

इस अवसर पर विधायक व प्रधान जगदीश गुर्जर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजू लाल गुर्जर व उनियारा परियोजना अधिकारी राकेश सिंह ने सरपंचों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

जिला प्रशासन, यूनिसेफ एवं पीसीसीआरसीएस के संयुक्त तत्वाधान में टोंक एवं उनियारा पंचायत समिति के 83 ग्राम पंचायतों में किशोर-किशोरियों के विकास के लिए अभिसरण और पैरवी के लिए लाडो परियोजना अन्तर्गत बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की कवायद प्रारम्भ की गई थी। इसके पहले चरण के सम्मान समारोह एवं समीक्षा बैठक हुई।


विकास अधिकारी टोंक ब्रजमोहन गुप्ता ने भी परियोजना अन्तर्गत की जा रही गतिविधियों की प्रशंसा की। परियोजना संयोजक विपिन तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही समीक्षा बैठक के दौरान सरपंचों ने अनुभव साझा किए।


इस अवसर पर परियोजना क्षेत्र के सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित कई विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस दौरान देवलाल गुर्जर सरपंच मण्डावर, ज्योति यादव मेहंदवास सरपंच, कमलेश बैरवा भरनी, गणेश बारेठ डारडाहिन्द, राजेन्द्र सिंह सरपंच पालडा, रामेश्वर जाट सरपंच बोसरिया, विमल कुमार सरपंच फुलेता, विमला देवी सरपंच खोहल्या, नारायण सिंह सरपंच हरचन्देडा, सुनीता देवी बैरवा सरपंच बमोर, सुरेश चन्देल सरपंच सूंथडा, श्रवणलाल गुर्जर सरपंच प्यावडी, भगवान सहाय शर्मा सरपंच अलीगढ़, रामजानकी देवी सरपंच रानीपुरा समेत कुल 33 सरपंचों को सम्मानित किया गया।

एहतेशामुद्दीन रहे विजेता

टोंक. चित्रकूट टेनिस क्लब जयपुर की ओर आयोजित राजस्थान स्टेट मैनस लॉन टेनिस प्रतियोगिता में टोंक के एहतेशामुद्दीन पुत्र सलीमुद्दीन खान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

इस प्रतियोगिता में एहतेशामुद्दीन खान व विकास चौधरी की जोड़ी ने फाइनल में सतवीर सिंह खालसा व वीरेन्द्र चौधरी जयपुर की जोड़ी को 9-2 से हराकर जीत दर्जकी। इसमें एहतेशामुद्दीन खान को डबल में प्रथम विजेता घोषित किया गया।

एहतेशामुद्दीन खान ने कोच इलियास नकवी व तारिक अनवर के मार्गदर्शन में यह मुकाम हासिल लिया। इस मौके पर एएसपी अवनीश शर्मा, कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सऊद सईदी, के.एल.गुर्जर, मैजर अनवर शाह, सरवत अली, कमरद्दीन, इशरत अली, सादी कमर, यासिर आदि आदि ने खुशी व्यक्त की।

ये भी पढ़ें

राष्ट्र शक्ति के लिए युवा एकजुटता जरूरी
Published on:
11 Jul 2018 05:14 pm
Also Read
View All