टोंक

सम्मान करने से प्रतिभाओं में आता है निखार, अक्षय तृतीया महोत्सव पर आयोजित प्रतिभाओं का किया सम्मान

अक्षय तृतीया महोत्सव के दौरान मंगलवार रात प्रतिभा सम्मान समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।  
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2018, 3:17 PM IST
 प्रतिभा सम्मान समारोह
नटवाड़ा (टोंक). श्रीबद्रीनाथ धाम पर तीन दिवसीय अक्षय तृतीया महोत्सव के दौरान मंगलवार रात प्रतिभा सम्मान समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।

नटवाड़ा (टोंक). श्रीबद्रीनाथ धाम पर तीन दिवसीय अक्षय तृतीया महोत्सव के दौरान मंगलवार रात प्रतिभा सम्मान समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी एवं मन्दिर के महन्त तेज भारती ने श्रीबद्री विशाल भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के साथ किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि जिला प्रमुख चौधरी ने कहा कि पानी और प्रतिभा किसी की भी मोहताज नही होती हैं, लेकिन सम्मान करने से प्रतिभाएं निखरती हैं एवं उनको आगे बढऩे का हौसला मिलता है, इसलिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करना गर्व की बात हैं।

उन्होंने कहा कि मेले एवं धार्मिक कार्यक्रमों भाग लेने से मन को शान्ति मिलती है। साथ लोगों में आपसी भाईचारे एवं प्रेम की भावना भी बढ़ती हैं। इस मौके पर जिला प्रमुख चौधरी में नटवाड़ा से शुुक्लपुरा तक ग्रेवल सडक़ बनवाने की घोषणा की। भजन संध्या की शुरुआत गायक कलाकार रामजी मस्ताना नेे आओ-आओजी गजानन्द प्यारा..... गणेश वन्दना प्रस्तुत की।

इसके बाद बाल कलाकार अनिल नागौरी ने लोकदेवता तेजाजी का भजन लीलड़ सिनगारे ..., भक्त के बस में हैं भगवान...,कभी-कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े...आदि भजन प्रस्तुत कर श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद अलवर के कलाकार जुम्मा खां ने क्यों लगावे शौक छीनी जिन्दगी दारू ने...,मात-पिता की सेवा कर ले मत बण दास लुगाई को...प्रस्तुत कर आज की युवा पीढी पर कटाक्ष किया।

पद गायक बुद्धराम मीणा एवं मुकेश मीणा की पार्टी ने श्री बद्री विशाल की महिमा का गुणगान किया। मेले में बुधवार को जहां बच्चों ने झूले-चकरी में घूमकर लुफ्त उठाया। महिलाओं ने मेले में घरेलू सामान एवं सौन्दर्य प्रसाधन के सामानों की जमकर खरीदारी की।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि दीपेन्द्र सिंह खंगारोत, पंचायत समिति सदस्य तेज भंवर सिंह राठौड़, सरपंच पिन्टू बैरवा, सिरस सरपंच शोभाग खंगार, मदन लाल पारीक, नारायण लाल शर्मा, रामदेव प्रजापत, मुकेश झालीवाल, रामजी लाल जाट, रामप्रताप धाबाई आदि मौजूद थे।

शिलान्यास
टोंक. श्री मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मन्दिर में निर्मित किए जा रहे श्री दिव्य संत निवास का शिलान्यास बुधवार को पण्डित दिनेशचंद्र व्यास की ओर से पूजा अर्चना कर किया गया। मन्दिर समिति के प्रवक्ता नवदीप शर्मा ने बताया कि इस मौके पर मन्दिर न्यास अध्यक्ष बबलू बना, उपाध्यक्ष गोपाल जडिया, रघुवीसिंह, नाथूलाल गुर्जर, बाबूलाल, नीलिमा सिंह, मनोज मिश्रा, राजू खण्डेलवाल, गोपालसिंह, शंकर विजय आदि मौजूद थे।

Published on: