टोंक

अनदेखी: नियमों से उपर ठेकेदार के कार्मिकसात माह से फाल्ट नहीं निकाल पाए कार्मिक

विद्युत वितरण निगम की ओर से कभी पेड़ पर, लकड़ी पर, खुली जगह दीवार पर बिजली मीटर लगाने के मामले तो सामने आते रहे है
less than 1 minute read
Jun 28, 2019
Electric meter on the wall
दूनी के धारोली स्थित बाबा बैरवा की ढाणी में खम्भे के उपरी छोर पर कार्मिकों की ओर से लगाए बिजली मीटर।

दूनी. अब तक विद्युत वितरण निगम की ओर से कभी पेड़ पर, लकड़ी पर, खुली जगह दीवार पर बिजली मीटर लगाने के मामले तो सामने आते रहे है, लेकिन दूनी तहसील क्षेत्र के धारोला की बाबा बैरवा की ढाणी में ठेकेदार के कार्मिकों ने मीटर बिजली के खम्भे के उपरी छोर पर लगा दिए।

जहां मीटर तक पहुंच पाना उपभोक्ता व बिजली कार्मिकों दोनों के लिए मुश्किल है। इसी का खामियाजा एक उपभोक्ता को कनेक्शन लेने के सात माह बाद भी अंधेरे में रहकर भुगतना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है की सात माह पूर्व निगम ने बाबा बैरवा ढाणी में चार कनेक्शन किए गए।


ठेकेदार के कार्मिकों ने कनेक्शन के बाद मीटरों को वहां लगे खम्भे के सबसे उपरी छोर पर लगा दिया। कनेक्शन के एक-दो दिन बाद खम्भे से घर जा रही लाइन में फाल्ट आने से उपभोक्ता सयानी देवी का घर करीब सात माह से रोशन नहीं हुआ। वहीं खम्भे के उपरी छोर पर लगे मीटरों की रिडिंग लेने वाले कार्मिक नीचे से ही मनमानी रिडिंग लेकर चलते बने।


इलेक्ट्रीशियन आता और लौट जाता
महिला उपभोक्ता ने बताया कि सात माह से घर में बिजली नहीं जल रही परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ता सयानी देवी ने मीटर उपर लगे होने एवं बिना बिजली के बिल आने के बारे में लाइनमैन व कनिष्ठ अभियंता को भी कई बार बताया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जबकि उपभोक्ता द्वारा हर माह बिल जमा करवाया जा रहा है।

वहीं लाइन की जांच कराने के लिए दूनी से निजी इलेक्ट्रीशियन लेकर आने पर वह खम्भे पर मीटर देख आने-जाने का खर्चा लेकर लौट जाता है। आखिरकार परेशान हो सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद फाल्ट की मरम्मत नहीं हुई।

Published on:
28 Jun 2019 12:46 pm