
टोंक. सेन्टर फॉर साइट हॉस्पिटल एवं विकास मेडिकल्स की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन मेहंदीबाग में हुआ। रामगलोल देवी की स्मृति में आयोजित शिविर में 139 रोगियों की जांच की गई।
चिकित्सक कल्पित जांगिड़, रमाकांत शर्मा, रोहीनी पांडे, रामरतन जांगिड़ ने रोगियों को परामर्श दिया। शिविर संयोजक केदार विजयवर्गीय ने बताया की शिविर में ललित सैनी, जाकिर अली, हेमन्त जलवानिया, शाहिद खान, जितेन्द्र वर्मा, विवेज विजय, इमरान खान, प्रेम चावला आदि ने सहयोग किया।
इसी प्रकार टोंक महोत्सव के तहत बंसल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. राजीव बंसल व शानू बंसल ने मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया। बंसल ने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां बरतने से व्यक्ति बीमार होने से बच सकता है।
आस पास स्वच्छता रखेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। समिति सचिव सुजीत सिंहल ने बताया कि इस दौरान गोरधन हिरोनी, सुनील बंसल, शब्बीर नागौरी, संजय सोनी, नीलेश टाक आदि मौजूद थे।
आवां. अटल सेवा केन्द्र मेंंंं पंचायत के सहयोग व अरोड़ा आई हॉस्पिटल देवली की ओर से एक दिवसीय नैत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मेें डॉ. अभिषेक सर्राफ व डॉ. विपिन चौहान की टीम ने आवां सहित बारहपुरों गांवों से आए 105 लोगों का नि:शुल्क परीक्षण कर रोगोपचार बताया।
संस्था की ओर से नैत्र रोगियों को दवाइयां दी गई। शिविर मे 25 मरीजों को ऑपरेशन की सलाह दी गई। पंचायत समिति सदस्य दुर्लभ चन्द जैन ने बताया कि मोतिया बिन्द, नाखूना, नासूर, काला पानी के रोगियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई।
प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत
टोंक. शिक्षकों के 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठीनातमाम में मंगलवार से हुई। बीईईओ अशोककुमार शर्मा ने दीप जलाकर शिविर की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों के ठहराव, नामांकन, शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने व मिडडेमील आदि की जानकारी दी।
उन्होंने शिक्षा विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। दक्ष प्रशिक्षण अशफाक अली, पवन विजयवर्गीय, बदरुद्दीन, सीताराम साहू, बद्री प्रजापत, शिवराज सिंह आदि ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया।