टोंक

परीक्षा समाप्ति के बाद 24 घण्टे तक संचालित होगी इन्द्रा रसोई

26 सितंबर को होने वाली रीट परीक्षा की तैयारी के संबंध में बैठक हुई, जिसमें परीक्षा व्यवस्थाओं के साथ आने वाले परीक्षार्थियों की ठहरने,भोजन व्यवस्था तथा कोविड गाइडलाइन पर चर्चा की गई। बैठक में उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि परीक्षा समाप्ती के 24 घंटे बाद तक इंदिरा रसोई में खाना मिलेगा।
2 min read
Sep 23, 2021
परीक्षा समाप्ति के बाद 24 घण्टे तक संचालित होगी इन्द्रा रसोई
परीक्षा समाप्ति के बाद 24 घण्टे तक संचालित होगी इन्द्रा रसोई

देवली. उपखण्ड कार्यालय में उपखण्ड अधिकारी भारत भूषण गोयल की अध्यक्षता में 26 सितंबर को होने वाली रीट परीक्षा की तैयारी के संबंध में बैठक का हुई,जिसमें परीक्षा व्यवस्थाओं के साथ आने वाले परीक्षार्थियों की ठहरने,भोजन व्यवस्था तथा कोविड गाइडलाइन पर चर्चा की गई। बैठक में उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि परीक्षा समाप्ती के 24 घंटे बाद तक इंदिरा रसोई में खाना मिलेगा।

उपखण्ड अंतर्गत देवली में आधा दर्जन एवं दूनी में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए है। बैठक में पुलिस उप अधीक्षक दीपक मीणा,तहसीलदार एवं थाना प्रभारी देवली व दूनी, अधिशाषी अधिकारी,नायब तहसीलदार नासिरदा , ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी,ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय , प्रधानाचार्य राउमावि, बालिका उमावि देवली व दूनी,निजि कॉलेज तथा स्कूल संचालक उपस्थित हुए। उपखण्ड क्षेत्र में कुल 8 परीक्षा केन्द्र हैं।

सभी संस्था प्रधानों से उनकी संस्था में परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्थाओं की जानकारी ली परीक्षार्थियों के उपखण्ड में आने पर रहने के लिए स्थानों का चयन किया गया। शहर में अग्रवाल धर्मशाला, तेली धर्मशाला, बाबा मण्डी जहाजपुर चौराहा,रावणा राजपूत धर्मशाला,रैन बसेरा बस स्टेण्ड, सामुदायिक भवन चर्च रोड एवं दो धर्मशालाएं महावीर निकेतन व मां दूणजा माता दूनी में व्यवस्थाएं की गई है। साथ ही बस स्टैण्ड पर माइक सिस्टम लगाया जाएगा।

टोंक. शहर के बड़ा तख्ता क्षेत्र में श्रीव्यापार महासंघ की ओर से गोद ली गई प्रजामण्डल डिस्पेंसरी का उद्घाटन बुधवार को जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने किया। इस दौरान कलक्टर ने कहा कि शहर के भामाशाह, दानदाता, व्यापारी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कामों में सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। प्रजामण्डल डिस्पेंसरी में प्रतिदिन 150 की ओपीडी रहेगी।

इससे क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। साथ ही जिला सआदत अस्पताल का भार कम होगा। एडीएम मुरारी लाल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। श्री व्यापार महासंघ के अध्यक्ष मनीष बंसल ने डिस्पेंसरी को स्थापित करने में जिला प्रशासन एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।


इस दौरान उपखण्ड अधिकारी नित्या के. नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस. एस. अग्रवाल, डिप्टी कन्ट्रोलर बी. एल. मीणा, चिकित्सक फराह खान, पार्षद सुनील बंसल, महामंत्री आनंद वर्धन बम, डिस्पेंसरी संचालन समिति अध्यक्ष राजू सायवाड़, राजीव बंसल, मोइन निजाम, सूरज गर्ग आदि मौजूद थे।

Updated on:
23 Sept 2021 04:15 pm
Published on:
23 Sept 2021 04:15 pm