12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: आर्केस्ट्रा में महिला डांसर के साथ RTO इंस्पेक्टर ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

टोंक जिले के रोहित गांव में तेजाजी मेले की सांस्कृतिक संध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवहन विभाग के एक अधिकारी चर्चा में हैं। वीडियो में बूंदी DTO कार्यालय में डेपुटेशन पर कार्यरत परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा महिला डांसर के साथ मंच पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
2 min read
Google source verification

टोंक

image

Kamal Mishra

Sep 12, 2026

inspector dance

RTO Inspector Dance: डांस का वायरल वीडियो (फोटो-सोशल मीडिया)

टोंक। जिले के उनियारा क्षेत्र के रोहित गांव में आयोजित तेजाजी मेले की सांस्कृतिक संध्या अब एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा का महिला डांसर के साथ मंच पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी के इस अंदाज को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

दरअसल, झुंडवा ग्राम पंचायत के रोहित गांव में 6 और 7 सितंबर को ग्रामीणों की ओर से तेजाजी महाराज का मेला आयोजित किया गया था। मेले के समापन अवसर पर 7 सितंबर की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। इसके लिए बाहर से आर्केस्ट्रा पार्टी बुलाई गई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

मुख्य अतिथि के तौर पर हुए थे आमंत्रित

इस सांस्कृतिक संध्या में बारां जिला मुख्यालय पर पदस्थ परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। मीणा करीब एक साल से बूंदी जिला परिवहन कार्यालय में डेपुटेशन पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान वे मंच पर मौजूद थे और कलाकारों की प्रस्तुतियां देख रहे थे।

इसी दौरान आर्केस्ट्रा पार्टी की महिला कलाकार एक गीत पर डांस कर रही थी। प्रस्तुति के बीच परिवहन निरीक्षक भी अचानक मंच पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने महिला डांसर के साथ डांस करना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे करीब पांच मिनट तक मंच पर डांस करते रहे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मोबाइल से पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड कर लिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

रिकॉर्ड किया गया वीडियो एक दिन पहले सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिसके बाद यह तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोग सरकारी पद पर बैठे अधिकारी के इस तरह मंच पर डांस करने को पद की गरिमा से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह के दौरान अतिथि भी मंच पर पहुंचकर कलाकारों के साथ डांस करते हैं।

खास बात यह भी है कि परिवहन निरीक्षक के अलावा रोहित गांव के पूर्व सरपंच हरिराम मीना ने भी कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर के साथ डांस किया था। यानी मंच पर डांस करने वाला वीडियो केवल परिवहन निरीक्षक तक सीमित नहीं था। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है।