11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tonk News: प्यास बुझाने कुएं पर पहुंचा किसान, पैर फिसला, डूबने से हुई मौत

टोडारायसिंह में खेत पर फसल काटने गए किसान की प्यास बुझाने के दौरान जान चली गई। कुएं से पानी निकालते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया। ग्रामीणों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
2 min read
Google source verification

टोंक

image

Kamal Mishra

Sep 11, 2026

tonk farmer death

Tonk: मृतक किसान खेमराज मीणा (फाइल फोटो-पत्रिका)

टोंक। टोडारायसिंह क्षेत्र में खेत पर फसल काटने गए एक किसान की कुएं में डूबने से मौत हो गई। प्यास बुझाने के लिए कुएं से पानी निकालते समय पैर फिसलने से किसान अचानक कुएं में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद किसान को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हादसा गुरुवार को टोडारायसिंह क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार गांगोलाव निवासी खेमराज (36) पुत्र कजोड़ मीणा खेत पर फसल काटने गया था। काम के दौरान उसे प्यास लगी तो वह खेत में बने कुएं पर पानी लेने पहुंचा। पानी निकालने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर कुएं में जा गिरा। कुएं में पानी अधिक गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया।

पुलिस की मौजूदगी में कुएं से निकाला गया बाहर

किसान के कुएं में गिरने की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया और घटना की सूचना टोडारायसिंह थाना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद खेमराज को कुएं से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टोडारायसिंह उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। देर शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शुक्रवार सुबह चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

यह वीडियो भी देखें :

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। किसान खेमराज की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांगोलाव गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।