टोंक. ब्लॉक कांग्रेस सेवादल बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला मुख्य संगठक अब्दुल खालिक ने सेवादल कार्यकर्ताओं को अपने बूथों पर 10-10 पुरुष-महिलाओं की टीम तैयार करने पर जोर दिया।
टोंक. कांग्रेस कार्यालय में टोंक ब्लॉक कांग्रेस सेवादल का ध्वज वंदन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला मुख्य संगठक अब्दुल खालिक ने सेवादल कार्यकर्ताओं को अपने बूथों पर 10-10 पुरुष-महिलाओं की टीम तैयार करने पर जोर दिया। बूथ जिताओ-कांग्रेस लाओ का नारा भी दिया गया।
इस अवसर पर नीलिमा आमेरा ने कहा कि कांग्रेस एक समाज की तरह है, जिसमें सभी जाति धर्म के लोगों को आदर सम्मान मिलता है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद खान, जिला संगठक मासूम अली, मोहम्मद मियां गुलजार, जर्रार खान, खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान आदि ने विचार व्यक्त किए। जिला संगठक देवेन्द्र, जिला संगठक मुबारक अली, अतहर मोहम्मद, गोपाल साहू, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, नवाज अहमद, अलताफ राजा, सादिक खान, फैजान सिद्दीकी, शौकत हुसैन, गजराज कृष्ण, साबिर खान आदि मौजूद थे।
‘नि:स्वार्थ भाव से सेवा करें’
मालपुरा. कांग्रेस सेवादल ब्लॉक मालपुरा की ओर से रविवार को डिग्गी प्रजापत धर्मशाला में ध्वज वन्दन व विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता संगठन की रीढ की हड्डी है, उनके नि:स्वार्थ सेवाभाव से कार्य करने के कारण कांग्रेस को बड़ी मजबूती मिलती है। इससे पूर्व कार्यक्रम में झण्डारोहण किया गया। इस दौरान मुख्य संगठक सतीश शर्मा, रामलाल फौजी, अब्दुल सलाम, महेश शर्मा, सेवादल डिग्गी अध्यक्ष हनुमान साहू, जे. के. शर्मा, यासीन, इकबाल सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।
संगठन की मजबूती जोर दिया
बनेठा. बालाजी के बाग में रविवार को कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक ब्लॉक मुख्य संगठक देवकिशन गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान ब्लॉक मुख्य संगठक देवकिशन गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। ब्लॉक संगठक मुकेश कुमार जांगिड़ ने सेवादल के कार्यकर्ताओं को समर्पण की भावना से संगठन में कार्य करने के लिए आह्वान किया। बैठक को मीडिया प्रभारी दिनेश देवंदा, शाहरूख मंसूरी, दिनेश चौधरी, दिनकुश सैनी, हेमराज मीणा, प्यारेलाल ने ध्वज वंदन का महत्व बताया।