टोंक

बैठक में आचार संहिता की सख्ती से पालना करने के दिए निर्देश

कर्मचारी भयग्रस्त क्षेत्रों की पहचान कर उनकी रिपोर्ट प्रेषित करे, जिससे मतदाता निष्पक्ष व निडर होकर अपने मत का प्रयोग कर सके।  
less than 1 minute read
Oct 19, 2018
instructions-for-strict-compliance-with-the-code-of-conduct
मालपुरा तहसील सभागार में राजस्वकर्मियों की बैठक लेते निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अजय कुमार आर्य।

मालपुरा. निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अजय कुमार आर्य ने तहसील सभागार में क्षेत्र के राजस्वकर्मियों की बैठक लेेते हुए आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना करवाने, भयग्रस्त मतदात केन्द्रों की पहचान, मतदान बूथों पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहने की आवश्यकताओं के निर्देश दिए।


बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अजय कुमार आर्य ने कहा कि निर्वाचन कार्य में राजस्व विभाग से जुड़े सभी पटवारी, गिरदावर अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं से मिलकर भयग्रस्त क्षेत्रों की पहचान कर उनकी रिपोर्ट प्रेषित करे, जिससे मतदाता निष्पक्ष व निडर होकर अपने मत का प्रयोग कर सके।

उन्होंने मतदान केन्द्रों की स्थिति का जायजा लेने की बात कहते हुए कहा कि मतदान केन्द्र पर विद्युत, पेयजल, रैम्प सहित फर्नीचर की व्यवस्था पूर्ण रुप से हो तथा पोलिंग पार्टी के ठहरने तथा लाइट जाने पर उसकी वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पेट्रोमेक्स सहित अन्य आवश्यकता की वस्तुएं हमेशा तैयार रखे। उ

न्होंने क्षेत्र के दिव्यांग मतदाताओं की सूची तैयार कर उनको मतदान केन्द्र तक लाने व वापिस छोडऩ़े की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी मोहकम सिंह, नायब तहसीलदार डिग्गी शिवनारायण हाड़ा सहित क्षेत्र के राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

फोगिंग की मांग

मालपुरा. शहर के वार्ड 23 के वार्डवासियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जवाहर नगर, शास्त्रीनगर, इन्द्रा कॉलोनी क्षेत्र में फोगिंग करवाने की मांग की।

पार्षद राजेन्द्र धोबी, कन्हैयालाल, लक्की, राहुल, विकास सैनी सहित कई युवाओं की ओर से सौंपे ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में इन दिनों सफाईकर्मियों द्वारा सफाई कार्य नहीं किए जाने से गन्दगी के ढेर लगे हुए है तथा नालियों में पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है, जिससे क्षेत्र में बिमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।

Published on:
19 Oct 2018 06:16 pm