
टोंक. राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की ओर से शनिवार को जिलेभर में अन्तरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया। सआदत अस्पताल स्थित बर्न यूनिट परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अजीत मेहता ने कहा कि मरीजों की सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि नर्सेज विभिन्न परिस्थितियों में भी मानव सेवा को अपना धर्म समझता है।
उन्होंने इस बात पर पीड़ा जताई कि नर्सेज को जितना सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा। चिकित्साकर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तैयार रहने का उन्होंने विश्वास दिलाया। अध्यक्षता कर रहे प्रधान जगदीश गुर्जर ने फ्लोरेंस नाइटिंगल के जीवन सेे प्रेरणा लेते हुए मरीजों की सेवा से बेहतर कोई कार्य नहीं बताया।
प्रमुख चिकित्साधिकारी जे.पी. सालोदिया, नर्सेज ऐसोसिएशन जिलाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह, पूर्व नर्सिंग अधीक्षक बन्नालाल जाट, वर्तमान अधीक्षक बशीर अहमद, प्रदेश पदाधिकारी रामस्वरूप सैनी, मनीष तोषनीवाल, सत्यनारायण यादव, तुलसीराम जाट आदि ने भी नर्सेज को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इससे पहले जिलाध्यक्ष समेत जयराजसिंह, त्रिलोकचंद वर्मा, रामगोपाल मीणा, धर्मराज, रामराज, युवराजसिंह, हरिवंशराय, बेनीप्रसाद, राधेश्याम सैनी, शक्तिसिंह, सुनिता स्वामी, उमेश पारीक, लतीफ नकवी, विमल विजय, श्रवणलाल आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इधर, सेंट सोल्जर शिक्षा समिति की ओर से संचालित महर्षि दयानंद सरस्वती नर्सिंग कॉलेज में भी नर्सेज दिवस मनाया गया। संस्था निदेशक बाबूलाल शर्मा, प्रबन्धक निदेशक हितेश शर्मा, प्राचार्य सुधीर पारीक, डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल, सीमा सांखला, मंजूर रजा आदि ने सभी नर्सेज छात्रों को कत्र्तव्य का पालन करने व मरीजों की सेवा में कोई कसर नहीं छोडऩे पर बल दिया।
महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर आयूएचएस जयपुर की ओर से आयोजित बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष परीक्षा 2018 में टॉप तीन रैंक पाने वाले कन्हैयालाल, पूजा यादव व कौकब मैराज, प्रथम वर्ष के लक्ष्मी थारवान, अशोक सैनी व महेश सैनी को पोरितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया।
देवली .जयपुर रोड स्थित रामीदेवी नर्सिंग संस्थान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया। इस मौके पर नर्सिंग की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटिंगल के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में संस्था निदेशक डॉ. महेश जिंदल ने कहा कि नर्सिंग क्षेत्र एक सेवा का माध्यम है। इसके जरिए विद्यार्थी जीवन भर रोगियों की सेवा करने के साथ अपना सफल कॅरियर बना सकता है।
उन्होंने फ्लोरेंस नाइटिंगल के जीवन सिद्धांतों से प्रत्येक विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी की बात कही। डॉ. कल्पना जिंदल ने कहा कि नर्सिंग क्षेत्र जीवकोपार्जन से अधिक सेवा का जरिया है। प्रत्येक नर्सिंग विद्यार्थियों को इसके सिद्धांतों का पालन करते हुए अपना कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम को संस्था प्राचार्य मुरारी लाल धाकड़, चंदू भारद्वाज आदि ने सम्बोधित किया। संस्था प्रधान जिंदल ने विद्यार्थियों को नर्सिंग की शपथ भी दिलाई।
मालपुरा . अन्तर्रांष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर शनिवार को जयपुर रोड स्थित फलोदी बालाजी पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाले सभी नर्सेज विद्यार्थियों व कर्मचारियों ने ईमानदारी से मानव सेवा का कार्य करने का संकल्प लिया। अन्तरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर जिला नर्सेज एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए उपप्रधान रहे गोपाल गुर्जर ने कहा कि नर्सेज का कार्य मानव सेवा का कार्य होता है। पीड़त अस्पताल आने पर नर्सेज कर्मचारी रोगी की सेवा कर व दवा आदि देकर उसे स्वस्थ करने का प्रयास करते हैं। इसलिए यह कार्य परमार्थ व मानव सेवा का कार्य माना जाता है।
उन्होंने मौजूद नर्सेज विद्यार्थियों से मानव सेवा के इस कार्य को पूर्ण ईमानदारी के साथ करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शोएब खान ने कहा कि जिले के सभी नर्सेज कर्मचारी अपना काम पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से करते आए हैं और आगे भी इसी प्रकार अपने कार्य को अंजाम देते रहेगें। कार्यक्रम के अन्त में मौजूद सभी नर्सेज कर्मचारियो व विद्यार्थियों ने ईमानदारी से अपना काम करने का संकल्प लिया।