भू-कारोबारियों की ओर से बहाव क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने के मामले में ग्रामीण लामबंद हो गए है। जन सुनवाई में ग्रामीणों ने मालपुरा एसडीएम को लिखित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
भू-कारोबारियों की ओर से बहाव क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने के मामले में ग्रामीण लामबंद हो गए है। जन सुनवाई में ग्रामीणों ने मालपुरा एसडीएम को लिखित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि स्याह सडक़ मार्ग पर बहाव क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है।कॉलोनी में मिट्टी भराई करने से पानी निकासी अवरुद्ध हो गई है। इस अवैध कॉलोनी से बारिश के दिनों में खटिकों के मोहल्ले में करीब 200 मकानों के डूबने की आशंका है।
पानी निकासी का नाला अवरुद्ध होने से लोगों को परेशानी होगी। ग्रामीण हनुमान बलाई, लालचन्द खटीक, प्रहलाद राय धोबी, रामजीलाल मीणा, गोपाल लाल मेघवंशी ने बताया कि भू-कारोबारी ने बिना भू-रूपान्तरण के बहाव क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटी दी है।
इस कॉलोनी में डंपरों से मिट्टी लाकर डाली गई है। इसके कारण स्याह सडक़ जगह- जगह से उखड़ गई है। इससे आए दिन क्षतिग्रस्त सडक़ पर वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे है। प्रशासन से ग्रामीणों ने इस
मामले में जांच करके कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान रामअवतार टेपण, रमेश खटीक,हंसराज, धन्ना लाल खटीक, सकराम प्रहलाद खटीक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
तहसीलदार ने ग्रामीणों से ली जानकारी
बहाव क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने की शिकायत पर मालपुरा तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली है।इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से तहसीलदार को अवगत करवाया है।इस मामले में बहाव क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने व मिट्टी भराई करने की बात सामने आई है।इससे बारिश के दिनों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी होगी।फिलहाल पानी निकासी को लेकर स्पष्ट सहमति नहीं बन पाई है।