टोंक

मकान से जेवरात, दानपात्र से नकदी चोरी

मोर थानांतर्गत रीण्डल्यारामपुरा में शनिवार रात चोरों ने एक मकान से जेवरात व अन्य सामान तथा बालाजी मंदिर में दानपात्र से नकदी ले गए। पुलिस के अनुसार चोरी की घटना महावीर प्रसाद प्रजापत के घर में हुई।
less than 1 minute read
Mar 17, 2024
मकान से जेवरात, दानपात्र से नकदी चोरी
मकान से जेवरात, दानपात्र से नकदी चोरी

मकान से जेवरात, दानपात्र से नकदी चोरी
मोर थानांतर्गत रीण्डल्यारामपुरा में शनिवार रात चोरों ने एक मकान से जेवरात व अन्य सामान तथा बालाजी मंदिर में दानपात्र से नकदी ले गए। पुलिस के अनुसार चोरी की घटना महावीर प्रसाद प्रजापत के घर में हुई।


महावीर अपनी मां मोहनी देवी व अन्य परिजनों के साथ रहता था। शनिवार रात चोर घर में घुसकर करीब तीन लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व परिसर में बंधा एक बकरा ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई। परिसर में सामान बिखरा होने के साथ बकरा मौके पर बंधा हुआ नहीं मिला। वहीं चोर बालाजी मंदिर में दानपात्र को तोडऱ नकदी ले गए।

तीन मकानों की थी वारदात

दूनी थाना क्षेत्र के दुर्गापुरा एवं देवपुरा ढाणी में चोरों ने शुक्रवार रात पांच मकानों के ताले तोड़ दिए और तीन मकानों से जेवरात एवं नकदी ले गए। पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एक साथ मकानों में हुई चोरी के बाद लोगों में भय बना हुआ है।

चोर दुर्गापुरा ढाणी निवासी प्रभु पुत्र रामकरण भील के मकान से चांदी के कडूले, दो पायजेब, चूडिय़ां, चेन व 1100 रुपए की नकदी ले गए। देवपुराढाणी में देवीलाल पुत्र बरदा माली के मकान से 20 हजार व गोपाल पुत्र हीरालाल माली के मकान से तीन चांदी की चेन, एक जोड़ी पायजेब व 5 हजार की नकदी चुराई। चोरों ने अन्य दो मकानों में भी प्रयास किया। लेकिन जाग होने पर भाग गए। थानाप्रभारी सरवर खां ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Updated on:
17 Mar 2024 06:59 pm
Published on:
17 Mar 2024 06:59 pm