टोंक

निमोला में भगवान पारसनाथ की जयंती महोत्सव व वार्षिक मेला 31 दिसम्बर से

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Dec 30, 2018
jubilee-festival-and-annual-fair-from-31st-december
निमोला में भगवान पारसनाथ की जयंती महोत्सव व वार्षिक मेला 31 दिसम्बर से

टोंक. अतिशय क्षेत्र निमोला में 31 दिसम्बर व एक जनवरी को वार्षिक मेला एवं भगवान पारसनाथ का 28 95 वां जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन समिति के संयोजक कैलाश चंद जैन जयपुरिया ने बताया कि एक जनवरी सुबह श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा एवं शांति मंडल विधान की पूजा होगी।

झंडारोहण ज्ञानचंद जैन, दीप प्रज्ज्वलन एडवोकेट रवि कुमार, डॉ. राकेश जैन करेंगे। इसके बाद श्रीजी को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाएगा। जहां मेला परिसर में श्रीजी का कलशाभिषेक होगा।

सहसंयोजक पदम जैन ने बताया कि मुख्य अतिथि न्यायाधीश एन. के. जैन होंगे। अध्यक्षता शैलेंद्र जैन मारवाड़ा करेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्वमुख्य सचेतक महावीरप्रसाद जैन, पूर्व विधायक अजीत मेहता, नगर परिषद सभापति लक्ष्मी देवी जैन समेत अन्य होंगे।

पौष बड़ा आज
निवाई. रविवार को च्चंव चतुर्भजपुरा में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन होा। राधामोहन खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर मन्दिर परिसर में तैयारियां जोर- शोर से की जा रही है। मन्दिर को सजाया गया है। महंत गोपाल ने बताया कि इस अवसर हरिनाम संकीर्तन भी होगा। व्यवस्थाओं में सीताराम, गोपाल, गजानंद, सत्यनारायण, गणेश सहित अन्य श्रद्धालु जुटे हुए हैं।

भजन संध्या 31 को: डिग्गी. डिग्गी के मुख्य बाजार में सोमवार रात को घांस भैंरूजी के दरबार में भजन संध्या का आयोजन होगा। आयोजन समिति के शक्तिसिंह ने बताया कि मंगलवार को पौषबड़ा महोत्सव होगा।

Published on:
30 Dec 2018 11:07 am