टोंक

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करने वाला कोली समाज

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करने वाला कोली समाज ने भगवान शिव की झांकी सजाईगई तथा पूजा-अर्चना कर चूरमा-बाटी का भोग लगाया गया। वहीं जुलूस के साथ नोगजे शाह पीर की मजार पर चादरपोशी व अकीदत के फूल पेश किए गए।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 11:20 AM IST
Arrangement
टोंक में कोली समाज के मेले में चादरपोशी के दौरान मौजूद लोग।

टोंक. कोली समाज के वार्षिक मेले का आयोजन गुरुवा को बनास नदी स्थित फे्रजर पुल के समीप हुआ। इसमें देशभर से कोली समाज के लोग शामिल हुए। पार्षद अशोक महावर ने बताया कि मेले में टोंक जिले समेत, सवाईमाधोपुर, कोटा, बूंदी, अजमेर, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, दिल्ली, अहमदाबाद, चण्डीगढ़ समेत अन्य प्रदेशों से लोग शामिल हुए।

उन्होंने समाज समेत अन्य चर्चाएं की। इस दौरान समाज के युवक-युवतियों के रिश्ते भी तय किए। महावर ने बताया कि मेले भगवान शिव की झांकी सजाईगई तथा पूजा-अर्चना कर चूरमा-बाटी का भोग लगाया गया। वहीं जुलूस के साथ नोगजे शाह पीर की मजार पर चादरपोशी व अकीदत के फूल पेश किए गए। गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करने वाला कोली समाज ये मेला प्रदेश में महज टोंक में ही आयोजित होता है।

इसमें शामिल होने वाले समाज के लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और कईनिर्णय करते हैं। मेले में अलसुबह से समाज के लोगों का आने का सिलसिल जारी रहा। सजी-धजी महिलाएं मंगलगीत गाती हुई मेले में पहुंची। वहीं मेले में लगी दुकानों से लोगों ने खरीदारी की। इस दौरान पुलिस की माकूल व्यवस्था रही।

मेले में सत्यनारायण, बाबूलाल, बुद्धिप्रकाश, कवरीलाल, नंदराम, चेताराम, भूरालाल, केसरलाल, कल्याणमल, पन्नालाल, मूलचंद, गुलाबचंद, गिर्राजप्रसाद, भगवानदास, बैनीप्रसाद, तेजमल, छीतरलाल, किशनलाल आदि शामिल थे। टोंक में कोली समाज के मेले में चादरपोशी के दौरान मौजूद लोग।


फर दिखा बघेरा

बंथली. सरोली व जलसीना गांव के बीच स्थित कलोदर में नहर के पास दिखाई दिए बघेरे से दोनो गावों के ग्रामीण, पशुपालक व किसान चार दिन से दशहत में है। खेतों में फसल कटाई (लावणी) में लगी महिलाओं व कलोदर में चरने वाले पशुओं की किसानों व पशुपालकों को दिन-रात हाथों में लकडिय़ां लेकर सुरक्षा करनी पड़ रही है।

उल्लेखनीय है कि बघेरे के भय से अधिकतर किसान खेतों में कार्य करने व पशु पालक मवेशियों को चराई के लिए कलोदर में लेकर जाने से डर रहे है। किसान रामप्रसाद जाट, महावीर वैष्णव, मदनलाल जाट सहित अन्य ने बताया कि लोग सुबह जल्दी खेतों या बाड़े में जाने से भी कतरा रहे है। उन्होंने बताया कि रात को निगरानी में लगे गांव के युवां व पशुपालकों ने बघेरे को कलोदर में घुमते हुए देखा था।गौरतलब है

कि मंगलवार रात बघेरा भेड़ों का शिकार करने की ताक था इसी दौरान चरवाहों की ओर से टार्चे जलाकर शोर मचाने पर वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।इधर, वनपाल आवां शंकरलाल मीणा ने बताया पगमार्क देख बघेरा होने की पुष्टि होने के बाद इस सम्बंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है साथ ही रात्रि गश्त भी की जा रही है।


टोंक में कोली समाज के मेले में चादरपोशी के दौरान मौजूद लोग।

Published on: