टोंक

विधायक ने एक करोड़ 54 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया

ग्राम पंचायत बरथला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा-कक्ष का शिलान्यास समारोह पूर्वक किया गया।  
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2018, 9:10 AM IST
शिलान्यास समारोह
निवाई के बरथला विद्यालय में शिलान्यास समारोह का दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत करते विधायक रैगर।

निवाई. ग्राम पंचायत बरथला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा-कक्ष का शिलान्यास समारोह पूर्वक किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक हीरालाल रैगर तथा अध्यक्षता कर रही प्रधान चन्द्रकला गुर्जर ने एक करोड़ 54 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक हीरालाल रैगर एवं पंचायत समिति प्रधान चन्द्रकला गुर्जर ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ें। भाजपा जिला उपाध्यक्ष केदार बेनीवाल ने कहा कि माता-पिता व गुरु का सम्मान करें। भाजपा नेता भैंरूलाल चांदणा ने कहा कि शिक्षित महिला से ही समाज का विकास होता है।

पंचायत समिति सदस्य पृथ्वीराज मीणा ने कहा कि हर क्षेत्र में विकास के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य गिर्राज गुर्जर ने बताया कि समारोह में विधायक रैगर ने 5 लाख सामुदायिक भवन एवं कमरों में फर्नीचर लगाने, प्रधान गुर्जर ने प्रधानाचार्य कार्यालय एवं वाटरकूलर व आरओ लगवाने की घोषणा की है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि समारोह में बरजा बावड़ी रोड से भरथला तक रोड के डामरीकरण के कार्य पर 57 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरथला में एक हाल एवं चारदीवारी निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपए, भरथला विद्यालय में 3 कमरे व बरामदा के निर्माण कार्य के लिए 26 लाख, गोपालपुरा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के कार्य पर 5 लाख 80 हजार, ग्राम पंचायत रतलाम में गौरव पथ के निर्माण पर 60 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया गया है।

इस दौरान सरपंच किस्मत कंवर, भाजपा महामंत्री नन्दसिंह राजावत, गणेशनारायण मीणा, करणीसिंह, चांदमल सेन, निवेदिता कंवर, किस्मत, वार्ड पंच गुरमाला गोयल, सहायक अभियंता रविन्द्र वर्मा, नाथूलाल गोयल एवं सचिव विनोद परिडवाल समेत कई लोग मौजूद थे।

दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए

टोंक. सर्व शिक्षा अभियान की ओर से शनिवार को दिव्यांग बालकों को कृत्रिम अंग उपकरण वितरित किए गए। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा परिषद उपायुक्त आकाशदीप आरोड़ा थे। अध्यक्षता रमसा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक ओमप्रकाश जाट ने की।

एपीसी इशरत अली खान ने बताया कि सुबह 9 बजे विद्यार्थियों का पंजीयन किया गया। इसके बाद 6 से 14 वर्ष के बीच के आयुवर्ग के बालकों को 28 ट्राईसाइकिलें, 19 व्हीलचैयर, 16 एमआर किट, 6 श्रवणयंत्र, 47 कैलीपर्स समेत अन्य उपकरणों का वितरण किया गया। इस मौके पर एसएसए के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक कमलेश शर्मा, भागचंद, फहीममुद्दीन, सीमा चौधरी, शादाब खान, मजहर रशीद, बुद्धिप्रकाश, विजय तसेरा, नरेन्द्र आदि मौजूद थे। शिविर में जिलेभर से बालक पहुंचे।

105 मरीजों का उपचार किया

पीपलू. राजीव गांधी ग्रामीण मोबाइल मेडिकल वाहन की ओर से ग्राम मोहनाबाद में शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एक सौ पांच मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श एवं दवाई दी गई। शिविर में
डाक्टर गोपाल सैनी, आशाराम गुर्जर, फार्मासिस्ट आबिद हुसैन , कालू राम जाट आदि थे।

Published on: