टोंक

प्रेम प्रसंग चलते किशोर की हत्या के काम में ली बाइक बरामद

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने भरनी से बाइक बरामद की है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2017, 8:03 AM IST
बाइक बरामद
बंथली. किशोर की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने भरनी से बाइक बरामद की है।

बंथली. गत दिनों किशोर की हत्या कर गेरोटी से गुजर रही दायीं मुख्य नहर में शव डालने के मामले में गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार शाम भरनी से बाइक बरामद की है। उल्लेखनीय है कि आरोपित चार दिन के पुलिस रिमाण्ड पर चल रहे हैं।

थानाप्रभारी रामेश्वर मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पाई थाना नैनवां जिला बूंदी निवासी नेतराम मीणा व राजकुमार उर्फ खुशीराम मीणा हैं। नेतराम का अपनी बहन की ननद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती का मृतक कालू से प्रेम प्रसंग चलने लगा।

इससे नाराज नेतराम ने कालू को रास्ते से हटाने के लिए साथी राजकुमार के साथ मिलकर गत 9 नवम्बर को उसकी हत्या कर दी थी। गत 10 नवम्बर को कालू का शव नहर में मिला था। मृतक के भाई भागचन्द ने 16 नवम्बर को थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।

उल्लेखनीय है कि आरोपित चार दिन के पुलिस रिमाण्ड पर चल रहे हैं। थानाप्रभारी रामेश्वर मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पाई थाना नैनवां जिला बूंदी निवासी नेतराम मीणा व राजकुमार उर्फ खुशीराम मीणा हैं।

नेतराम का अपनी बहन की ननद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती का मृतक कालू से प्रेम प्रसंग चलने लगा। इससे नाराज नेतराम ने कालू को रास्ते से हटाने के लिए साथी राजकुमार के साथ मिलकर गत 9 नवम्बर को उसकी हत्या कर दी थी।

गत 10 नवम्बर को कालू का शव नहर में मिला था। मृतक के भाई भागचन्द ने 16 नवम्बर को थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।

विषाक्त सेवन से हालत बिगड़ी
बंथली. भूलवश विषाक्त सेवन से बंथली में एक युवक अचेत हो गया। परिजन उसे दूनी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे टोंक व वहां से जयपुर रैफर कर दिया।

चिकित्साकर्मी भगवतसिंह मीणा ने बताया कि युवक बंथली निवासी छोटू लाल (21) पुत्र प्रभुलाल रैगर है। परिजनों ने बताया कि छोटू ने भूलवश दवा की स्थान पर खेत में छिडक़ाव करने वाले विषाक्त तरल का सेवन कर लिया था।

Published on: