रायपुर

बड़े साहब के सामने खुल गई पोल….. क्यों सकपकाए अफसर… पढ़ें-

पीपलू.निमेड़ा व काशीपुरा पंचायतों में शुक्रवार शाम को पं. दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण शिविरों के आयोजन हुए, लेकिन इनमें गाइड लाइन के मुताबिक कार्य नहीं होने तथा कई विभागों के अधिकारियों के नहीं आने से लोगों को इनका लाभ नहीं मिल पाया। शिविर का सम्भागीय आयुक्त हनुमानसहाय मीणा ने अचानक जायजा लिया।
less than 1 minute read
Jan 28, 2017
Feature image
पीपलू क्षेत्र के निमेड़ा में आयोजित शिविर का जायजा लेते सम्भागीय आयुक्त।

पीपलू. निमेड़ा व काशीपुरा पंचायतों में शुक्रवार शाम को पं. दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण शिविरों के आयोजन हुए, लेकिन इनमें गाइड लाइन के मुताबिक कार्य नहीं होने तथा कई विभागों के अधिकारियों के नहीं आने से लोगों को इनका लाभ नहीं मिल पाया।

शिविर का सम्भागीय आयुक्त हनुमानसहाय मीणा ने अचानक जायजा लिया। जहां उन्हें कई विभागों के अधिकारी नहीं मिले। समीक्षा करने पर पता चला कि कृषि, बिजली, श्रम विभाग के अधिकारी तो शिविर में आए ही नहीं।

इसे गंभीरता से लेते हुए सम्भागीय आयुक्त ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश उपखण्ड अधिकारी को निर्देश दिए हैं। जिला परिषद सदस्य खेमराज मीणा, किशनलाल फगोडिय़ा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सम्भागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर बीसलपुर बांध का पानी घर-घर उपलब्ध कराने की मांग की।

इसी तरह बोरखण्डीकलां-सोहेला, झिराना-नानेर की जर्जर सड़क सड़क को नई बनवाने की मांग की। सरपंच इन्द्रादेवी मीणा ने निमेड़ा- ईशाकपुरा उर्फ निमेड़ी को सड़क से जुड़वाने तथा निमेड़ा-बीजवाड़ मोड़ तक मिसिंग लिंक सड़क बनवाने की मांग की।

सम्भागीय आयुक्त ने शिविरों में प्राथमिकता से पट््टा देने सहित अन्य समस्याओं के निराकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद जाकिर ने फसल खराबा की गिरदावरी करा मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की।

इधर काशीपुरा में सरपंच नरेन्द्रकुमार बैरवा की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें सचिव कानाराम चौधरी ने ग्राम विकास योजनाओं की जानकारी दी।

Published on:
28 Jan 2017 09:08 pm