टोंक

पत्रिका की खबर पर लिया संज्ञान, मजिस्ट्रेट ने दिए जांच के आदेश

होटल से पकड़े गए दो युवकों के मामले में कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने संज्ञान लिया है।  

2 min read
Nov 09, 2017
निवाई. बरोनी थाना पुलिस की ओर से होटल से पकड़े गए दो युवकों के मामले में पत्रिका में प्रकाशित खबर के बाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट गजेन्द्र गोयल ने संज्ञान लिया है।

निवाई. बरोनी थाना पुलिस की ओर से होटल से पकड़े गए दो युवकों के मामले में पत्रिका में प्रकाशित खबर के बाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट गजेन्द्र गोयल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस की ओर से पेश किए इस्तगासे की जांच के आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस पहाड़ी चौकी के समीप होटल पहुंची थी।

जहां से दो युवक व युवतियों को पकडकऱ थाने लाया गया। पूछताछ के बाद युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। गिरफ्तार आरोपित एजाज मंसूरी एवं मोहम्मद इरशाद दोनों निवासी जनता कॉलोनी को लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारू होने पर शान्तिभंग में गिरफ्तार करना बताया था। जबकि वे संदिग्ध हालत में पकड़े गए थे। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी वायरल हुए थे।

होटल में पकड़े गए युवकों को जेल भेजा
निवाई. पहाड़ी पेट्रोल पम्प के समीप होटल से मंगलवार को पकड़े गए दोनों युवकों को बरोनी थाना पुलिस ने बुधवार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट गजेन्द्र गोयल के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेजने के आदेश पारित दिए गए हैं। आरोपित एजाज मंसूरी एवं मोहम्मद इरशाद दोनों निवासी जनता कॉलोनी निवाई हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस पहाड़ी चौकी के समीप होटल में पहुंची थी। जहां से युवक व युवतियों को पकड़ा था। चारों को थाने लाया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। थाना प्रभारी हीरालाल ने बताया कि दोनों आरोपितों को जेल भेजने के आदेश पारित किए हैं।

किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया
निवाई. रक्तांचल पर्वत पर चढकऱ बुधवार को किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने उसे अचेत अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी रामजीलाल ने बताया कि जमात में अपने मौसा-मौसी के पास रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा को किसी बात का उलाहना देने पर वह तनाव में आ गई। कचरा फेंकने के बहाने घर से निकलने के बाद वह पहाड़ पर चढऩे लगी। उसे देख लोगों ने पीछा किया।

इस बीच वह गिर गई। गिरने से उसके चोट आने से बेहोश हो गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने परिजनों को मनो चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी है। पुलिस ने बताया कि किशोरी बुलन्द शहर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। माता-पिता नहीं होने से वह मौसी के पास रहकर पढ़ाई कर रही है।

ये भी पढ़ें

बिना लीज बनास में अवैध बजरी खनन को लेकर ग्रामीणों व खननकर्ताओं में हुआ पथराव
Published on:
09 Nov 2017 09:17 am
Also Read
View All