टोंक

Mandi News: मंडी में MSP से अधिक भाव पर बिक रही सरसों, जानिए सरसों का ताजा भाव

Mandi News: बाजार में सरसों MSP से अधिक रेट पर खरीदी जा रही है। ऐसी स्थिति में किसान सरकार की खरीदी प्रक्रिया से मुंह मोड़ सकता है।

2 min read
Mar 16, 2026
sarson in mandi

राजस्थान के टोंक जिले में समर्थन मूल्य पर सरसों व चने की खरीद होगी। राजफैड की ओर से एक अप्रेल से सरसों व चने की खरीद करवाने की तैयारी है। समर्थन मूल्य पर सरसों व चना बेचने के लिए किसान 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे।

सरसों का समर्थन मूल्य 6200 रुपए

इसको लेकर 30 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 10 क्रय विक्रय सहकारी समिति व 20 केंद्र जीएसएस केंद्र शामिल है। सरकार ने सरसों का 6200 रुपए तथा चने का 5875 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है।

लेकिन अभी से बाजार में सरसों एमएसपी से अधिक रेट पर खरीदी जा रही है। ऐसी स्थिति में किसान सरकार की खरीदी प्रक्रिया से मुंह मोड़ सकता है।

घर की जगह सरसों को मंडी ले जा रहे किसान

उल्लेखनीय है कि सरसों कटाई करने के साथ किसान तैयार सरसों को घर ले जाने के स्थान पर मंडियों में लेकर पहुंचने लगे है। मंडी में नई सरसों 6140 से 6364 रुपए प्रति क्विंटल तक खरीद हो रही है।

इसके पीछे ये कारण है कि अभी सरसों गीली है। जिले में 4 लाख 71 हजार हैक्टेयर में रबी बुवाई हुई है। इसमें सर्वाधिक 2 लाख 70 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में सरसों की बुवाई हुई है।

5.25 लाख हैक्टेयर में होती फसल

सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि जिले में कुल खेती का रकबा 7 लाख 17 हजार हैक्टेयर है। इसमें से 5 लाख 25 हजार हैक्टेयर में फसल होती है। रबी की बुवाई 4 लाख 65 हजार 785 हैक्टेयर में हुई है। अन्य रकबों में सब्जी समेत अन्य फसल होती है। जिले में कुल किसान 3 लाख 25 है।

फैक्ट फाइल

फसलबुवाई
सरसों2,70,000
चना72,622
गेहूं61,330
जौ4,272

किसान जुटे हैं कटाई में

इन दिनों किसान फसल कटाई में जुटे हुए हैं। ऐसे में सरकार को उम्मीद है कि मंडी में फसल अप्रेल के पहले सप्ताह से आनी शुरू हो जाएगी। वहीं किसानों को दूसरी तरफ मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर भी चिंता सता रही है। इसके चलते भी वे फसल कटाई को पूरा करने में लगे हैं।

Updated on:
16 Mar 2026 05:34 pm
Published on:
16 Mar 2026 05:30 pm