टोंक

कांग्रेस की मीडिया चेयरपर्सन ने सरकार पर बजरी के अवैध कारोबारियों की मदद सहित लगाए अन्य गम्भीर आरोप

केन्द्र व प्रदेश सरकार के मुखिया में तालमेल का अभाव है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।  

2 min read
Feb 07, 2018
अर्चना शर्मा ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र में एक पार्टी की सरकार होने के बावजूद प्रदेश का विकास नहीं हो रहा।

देवली. मौजूदा राज्य सरकार के शासन से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। स्थिति यह है कि सरकार उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की भी पालना नहीं करवा पा रही है। यह बात पीसीसी की मीडिया चेयरपर्सन अर्चना शर्मा ने मंगलवार को पत्रकारों से कही। वे कोटा कार्यक्रम में जाने के दौरान कुछ देर देवली में बायपास पर रुकी।


नहीं हो रहा प्रदेश का विकास
अर्चना शर्मा ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र में एक पार्टी की सरकार होने के बावजूद प्रदेश का विकास नहीं हो रहा। केन्द्र व प्रदेश सरकार के मुखिया में तालमेल का अभाव है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। वहीं उच्चतम न्यायालय की ओर से बजरी खनन व परिवहन पर रोक की प्रदेश में खुल अवहेलना देखी जा रही है।

इसे रोकने में प्रदेश सरकार नाकाम साबित हो रही है। शर्मा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि स्वयं प्रदेश सरकार ही बजरी के अवैध कारोबारियों की मदद कर रही है। इसके विरोध में आगामी दिनों में प्रदेश कांग्रेस की ओर से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में आए परिणाम इस बात को प्रकट कर रहे हैं कि जनता भाजपा शासन से असंतुष्ट है।

अफसरशाही तो दूर की बात, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे है। इससे पहले स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मीडिया चेयरपर्सन शर्मा, राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष सोमेन्द्र शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान शहर कांग्रेस महामंत्री आकाश कंछल, उत्तम भारद्वाज, नीरज शर्मा, अंकुश तिवाड़ी, दिनेश कुमावत, निशांत शर्मा, बॉबी खटीक आदि मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं में उत्साह अपार: बाफना
टोंक. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय बाफना का मंगलवार को टोंक आने पर डिपो क्षेत्र में कार्यक्रर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर बाफना ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को तीनों सीटों पर मिली कामयाबी से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने एकजुट रहते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार की खामियां लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इससे पहले रोडवेज इन्टक के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक रशीद मोहम्मद, इन्टक जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र शर्मा, राधेश्याम मीणा, रोडवेज इन्टक अध्यक्ष अशफाक मोहम्मद, असीम खान, नीरज गौतम, फिरोज, रईस, राहुल आदि ने माल्यार्पण के बाद साफा बंधाकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें

video: दलित छात्रा से छेड़छाड़ का गर्माया मामला, आरोपित प्राचार्य की गिरफ्तारी के लिए रैली निकाल एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Published on:
07 Feb 2018 09:18 am
Also Read
View All