स्कूटी यात्रा में शामिल महिलाएं व युवतियां लोगों को महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर जागरूक कर रही थी।
टोंक. भाजपा महिला मोर्चा की ओर महिला सशक्तीकरण स्कूटी यात्रा मंगलवार दोपहर बाद शहर के भूतेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई। यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, जिला महामंत्री नरेश बंसल, सफाई आयोग सदस्य दीपक संगत ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
स्कूटी यात्रा में शामिल महिलाएं व युवतियां लोगों को महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर जागरूक कर रही थी। वे सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बता रही थी। यात्रा सवाईमाधोपुर चौराहा, बड़ा कुआं, नौशेमियां का पुल, कचहरी, काफला बाजार, पांचबत्ती, सुभाष बाजार होते हुए घंटाघर पहुंची।
जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं व युवतियां का स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने महिलाओं के आगे बढऩे सम्बन्धित नारे लगाए। यात्रा में काफी तादाद में महिलाएं व युवतियां शामिल थी। मोर्चा की जिला प्रवक्ता जूली शर्मा ने बताया कि सरकार के साल पूर्ण होने पर महिलाओं ने लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
शहर अध्यक्ष मंजू शर्मा ने बताया कि कई योजनाएं महिलाओं से जुड़ी हुई है। इनकी जानकारी दी जा रही है। इस दौरान जिला महामंत्री सुशीला सालोदिया, योजना प्रमुख कामिनी श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सुनीता वर्मा, संतोष गुप्ता, ममता खंगार, अंतिमा, माया शर्मा, मंजू साहू, संतोष शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, राजेश शर्मा, रमेश गढ़वाल आदि मौजूद थे।
जीत पर खुशी जताई
उनियारा. कस्बे मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रैली निकाली गई। जिला महामंत्री चंचलदेवी ने बताया कि रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए चामुण्ड़ा माता मंदिर परिसर पहुंची। जहां गुजरात एवं हिमाचल चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जताई। रैली को पार्षद घासीलाल जैन ने रवाना किया। इस दौरान गिरिजा कंवर, मोनिका जैन, कृष्ण कंवर आदि मौजूद थी।
मतदान 21 दिसम्बर को
मालपुरा. अभिभाषक संघ के अध्यक्ष को छोडक़र चार पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया। अध्यक्ष पद के लिए 21 दिसम्बर को मतदान होगा। निर्वाचन अधिकारी नितिन भाटड़ ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर गोवर्धन सिंह, सचिव राकेश कुमार वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष बद्रीलाल जाट व कोषाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र मोहन शर्मा निर्विरोध चुने गए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रेमप्रकाश सैनी, गणेश नारायण एवं रामअवतार खेड़ा मैदान में है।