टोंक

मौसा ने किया 7वीं कक्षा में पढऩे वाली भांजी से बलात्कार, छुट्टियों में आई थी अपने ननिहाल

Minor Girl Rape in Rajasthan : Tonk जिले के पचेवर में गुरुवार को मौसा द्वारा 7वीं कक्षा में पढऩे वाली भांजी से बलात्कार ( Rape ) करने का मामला दर्ज हुआ है...

2 min read
Jun 28, 2019

टोंक/पचेवर। प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के ( Minor Girl rape in rajasthan ) खिलाफ लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। अब तो लोग रिश्तों को भी कलंकित करने में शर्म महसूस नहीं करते हैं। बूंदी में फूफा के द्वारा अपनी भतीजी को अपनी हवस ( Minor Rape ) का शिकार बनाने और गर्भवती ( pregnant ) करने की घटना के बाद अब टोंक जिले से भी रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। टोंक जिले के पचेवर में गुरुवार को मौसा द्वारा 7वीं कक्षा में पढऩे वाली भांजी से बलात्कार ( Rape ) करने का मामला दर्ज हुआ है।

छुट्टियों में आई थी अपने ननिहाल ( Rape in Rajasthan )
पुलिस ने बताया कि मासूम छुट्टियों में अपने ननिहाल आई थी। इस दौरान उसका मौसा भी अपने ससुराल आया था। आदतन शराबी मौसा ने 21 जून की रात्रि को भांजी को अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया। बालिको को डरा-धमका कर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। बाद में परिजनों के पूछने पर पीडि़ता ने अपनी मां को घटना से अवगत कराया। इस पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।

अपहरण कर बलात्कार, पीडि़ता को जान से मारने का प्रयास ( Kidnap and Rape )
वहीं दूसरी ओर आबूरोड में ऑटो का इंतजार कर रही एक महिला का बाइक पर अपहरण करने और नदी में ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दो युवकों के खिलाफ अपहरण व बलात्कार कर सिर पर पत्थरों से वारकर जान से मारने का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने अस्पताल में बयान देकर बताया कि बुधवार रात्रि करीब आठ बजे वह आकरा भट्टा स्थित रामदेव पेट्रोल पम्प के पास रिक्शा के लिए खड़ी थी। तभी दो युवक बाइक पर आए और उसे जबरदस्ती उठाकर पांडूरी मार्ग से नदी में ले गए। जहां उसके साथ बलात्कार किया। उसके साथ मारपीट की और दोनों युवकों ने सिर पर पत्थरों से वारकर जान से मारने का प्रयास किया। बाद में उसे मृत समझकर वहां से भाग गए। जब आरोपी चले गए तो महिला ने पास स्थित एक घर पहुंचकर मदद मांगी तो लोगों ने एम्बुलेंस बुलाई और उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

Published on:
28 Jun 2019 10:00 am
Also Read
View All