टोंक

video: धवल चांदनी रात में जय घोष से गूंजा शहर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने दूधिया रोशनी में निकाला कौमुदी पथ संचलन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2018, 7:03 PM IST
movement-of-milky-light
टोडारायसिंह में बुधवार देर शाम दूधिया रोशनी में निकाला गया कौमुदी पथ संचलन।

टोडारायसिंह. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तहत शरद पूर्णिमा पर बुधवार देर शाम दूधिया रोशनी में कौमुदी पथ संचलन निकाला गया। इधर, पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कस्बे स्थित माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर से कौमुदी पथ संचलन रवाना हुआ।

संचलन को जिला संघ चालक पुरुषोत्तम शर्मा, खण्ड संघ चालक तुलसीदास शर्मा ने घोष के साथ रवाना किया। दूधिया रोशनी में संचलन रवाना होकर भूडा पोळ, ताखाजी की गली, आम सागर, सामुदायिक चिकित्सालय, जुलाहों का मोहल्ला, घाटी रैगरान, इमाम चौक, ब्रह्मअखाड़ा, माणक चौक, मूर्ति मोहल्ला, सलावटों की गली, आजाद मार्केट, एसबीआई बैंक होते हुए गंतव्य स्थल पहुंचा।

पंच संचलन का कस्बेवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इधर, माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयसेवकों ने वाल्मीकि जयंती मनाई। इस दौरान विधायक कन्हैयालाल चौधरी, पालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन, संघ विभाग कार्यकारिणी सदस्य दुर्गाप्रसाद गौड़, सामाजिक समरसता प्रमुख कोमल स्वामी, वेद प्रकाश कुर्मी, रामदयाल शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। इसके बाद देर रात भगवान के खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।

Published on: