टोंक

सरकार व विश्वविद्यालय अजमेर की खींचतान में अटकी टोडारायसिंह नवीन महाविद्यालय की मान्यता , विद्यार्थियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

स्वीकृत महाविद्यालय को अब तक मान्यता नहीं मिल पाई है। इससे भविष्य पर संकट गहरा गया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2017, 9:29 AM IST
 विधायक  को ज्ञापन सौंपा
टोडारायसिंह. सरकार व विश्वविद्यालय अजमेर की खींचतान के चलते टोडारायसिंह में स्वीकृत नवीन महाविद्यालय को मान्यता नहीं मिल पाई। इससे चिंतित विद्यार्थियों ने विधायक कन्हैयालाल चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

टोडारायसिंह. सरकार व विश्वविद्यालय अजमेर की खींचतान के चलते टोडारायसिंह में स्वीकृत नवीन महाविद्यालय को मान्यता नहीं मिल पाई। इससे चिंतित विद्यार्थियों ने विधायक कन्हैयालाल चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

नवीन बलरेवा, सौरभ जैन, अक्षय गौड़, दिनेश आदि ने बताया कि विज्ञान संकाय के तहत टोडारायसिंह में नवीन महाविद्यालय स्वीकृत किया गया था।महाविद्यालय में 115 में से गणित विषय के 33 व बॉयोलॉजी में 82 विद्यार्थी अध्यनरत है। इसके बावजूद स्वीकृत महाविद्यालय को अब तक मान्यता नहीं मिल पाई है। इससे भविष्य पर संकट गहरा गया है।

अंग्रेजी शिक्षण के गुर सीखे
निवाई .सुनारा पंचायत के रासीउमावि में अजीम प्रेमजी फाउंडेंशन की ओर से अंग्रेजी शिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य सुविज्ञा चौहान ने बताया कि कार्यशाला में सुनारा जोधपुरिया और चतुर्भजपुरा पंचायत के विद्यालयों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में प्राथमिक कक्षाओं में अंग्रेजी शिक्षण में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए अंग्रेजी शिक्षण को रूचिकर बनाने पर बल दिया।

बालकों की सुरक्षा के दिए निर्देश

निवाई. सेफ्टी प्रोफेशनल ऑफ इण्डिया के अजमेर सम्भाग प्रभारी सुरेन्द्र जैन, जिला प्रभारी कमल मीणा ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लल्लू लाल मीणा से बच्चों की सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी ली। इस दौरान जैन ने कहा कि सरकारी एवं निजी विद्यालय के बच्चों की सुरक्षा को लेकर गम्भीर नहीं हंै।

यातायात नियमों की जानकारी आवश्यक

निवाई. पुलिस थाने की ओर से विवेक विद्या निकेतन विद्यालय में गुरुवार को थानाधिकारी राममजीलाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अन्तर्गत स्वयंसेवकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि पुलिस सहायक उप निरीक्षक रामप्रकाश जाट ने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी होना आवश्यक है।

यातायात प्रभारी लक्ष्मी देवी ने आह्वान किया कि हेलमेट पहनने के लिए अपने परिजनों, रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों के साथ-साथ अन्य लोगों भी को प्रेरित करे। जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।

प्लाटेंशन-डे मनाया
टोंक .सिंगोदिया शिक्षा समिति की ओर से संचालित एलजेब्रा लिटिल कैम्पस के विद्यार्थियों ने प्लाटेंशन-डे मनाया। इस मौके पर शाला परिसर में विभिन्न फूलों के पौधे लगाए। कार्यक्रम में कैम्पस के निदेशक राजेश सिंगोदिया, राजेन्द्र जैन, संगीता जैन ने पर्यावरण को शुद्ध रखने व पौधे का महत्व बताया।

Published on: