टोंक

डामर व गिट्टी निकलने से सप्ताह भर में ही उखडऩे लगी नई सडक़, ग्रामीणों ने लगाया सवेंदक पर घटिया निर्माण सामग्री का आरोप

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Dec 27, 2018
new-highways-in-the-week
डामर व गिट्टी निकलने से सप्ताह भर में ही उखडऩे लगी नई सडक़, ग्रामीणों ने लगाया सवेंदक पर घटिया निर्माण सामग्री का आरोप

टोडारायसिंह. गत सप्ताह में निर्मित रतवाई-माधोगंज लिंक रोड की डामरीकृत सडक़ उखडऩे को लेकर ग्रामीणों में नारागजी है। किसान नेता रतनलाल खोखर ने बताया कि गत सप्ताह रतवाई से माधोगंज वाया गोपालपुरा लिंक रोड निर्माण किया गया।

करीब 8 किमी. लम्बी डामरीकृत सडक़ का निर्माण हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ तथा सडक़ जगह-जगह से उखड़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सबंधित ठेकेदार ने नियत मापदण्डों से सडक़ निर्माण नहीं कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया है, जिससे सडक़ जगह-जगह से टूट गई है।


सडक़ निर्माण में गुणवत्ता रखी जाए
देवली. क्षेत्र की अम्बापुरा कॉलोनी में नवनिर्मित सडक़ के निर्माण में गुणवत्ता व मानक नहीं होने का आरोप लगाते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने एसडीओ रवि कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

इसमें बताया कि अम्बापुरा कॉलोनी से लेकर कासीर गांव तक डामर सडक़ बनाई जा रही है, लेकिन सडक़ निर्माण में गुणवत्ता व विभागीय मापदण्डों को दरकिनार किया गया है, जिसमें निर्माण के कुछ समय में ही डामर व गिट्टी निकलने लगी है।

इसके अलावा सडक़ निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग में लेने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में सडक़ निर्माण की शीघ्र जांच कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने में शंकरलाल हाड़ा, बृजमोहन, बाबूलाल, नानूलाल जाट, सांवरिया, जाट, रमेश, शंकर पारीक आदि थे।

ग्रामीणों ने की जांच की मांग

नगरफ ोर्ट. राम सागर गांव में रा. उ. मा. विद्यालय में निर्माणाधीन हॉल में मापदण्डों के विपरित सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रमसा योजना के तहत गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 3 हाल स्वीकृत हुए थे, जिनका इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। संवेदक द्वारा इन हॉल के निर्माण में मापदण्डों के विपरित सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Published on:
27 Dec 2018 12:00 pm