
टोंक।
टोंक जिले के देवली में शुक्रवार को चुनाव जीतने के बाद पहली बार देवली आए देवली-उनियारा विधायक हरीश मीणा (Harish Meena) का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने बीसलपुर सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। विधायक ने अधिकारियों को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को गम्भीरता से निस्तारण करने को कहा। साथ ही अधिकारियों को अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के प्रति गंभीर रहने को कहा। वही अपने रवैए में सुधार की बात कही।
इस दौरान पत्रकारों के एक सवाल पर विधायक ने कहा कि उन्हें मन्त्रिमण्डल में शामिल नहीं करने से क्षेत्र के विकास में कोई बाधा नहीं आएगी। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों से क्षेत्र के प्रगति की रिपोर्ट ली।
बैठक में एसडीएम रवि कुमार वर्मा, डीएसपी संजय शर्मा, तहसीलदार मानसिंह आमेरा, थाना प्रभारी राजकुमार नायक बिसलपुर परियोजना के अधिशासी अभियंता आरसी कटारा समेत कई उपखण्ड अधिकारी मौजूद थे।