अल्पसंख्यक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
टोंक. राज्य हज कमेटी के चेयरमैन अमीन पठान ने कहा कि मुसलमानों को राज्य एवं केन्द्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं से जोड़ा है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
वे रविवार को डाक बंगले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार ने मुस्लमानों पर ध्यान नहीं दिया। इससे ये समाज पिछड़ता गया है।
भाजपा सरकार ने कई योजनाएं चलाकर उनके विकास की ओर ध्यान दिया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद विकार खान ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने की।
गणेश माहुर ने कहा कि अल्पसंख्यक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। कार्यकर्ता किसी भी जरूरतमंद तक उचित योजनाओं का लाभ पहुंचा सकें तो निश्चित उनका भला होगा।
विशिष्ट राज्य सफाई आयोग के सदस्य दीपक संगत ने भी सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिला महामंत्री नरेश बंसल ने कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में जोडऩे को कहा। जिला मोर्चा प्रभारी हेमन्त लांबा ने प्रत्येक बूथ तक अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं को गठित करने पर जोर दिया।
बैठक में टोंक विधानसभा क्षेत्र विस्तारक दीपेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश सदस्य मोहम्मद असलम, जिला मंत्री रमेश गढ़वाल, मदरसा जिला संयोजक आसिफ नकवी, आईटी जिला संयोजक हसन मोहम्मद, जिला महामंत्री तोसीफ खान, जिला उपाध्यक्ष जमान अहमद, रफीक अब्बासी, शकील अहमद देशवाली, अजीजउद्दीन आदि मौजूद थे। इस दौरान ने राजमहल निवासी शहीद मिश्रीलाल मीणा की शहादत पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
बूथ विस्तारकों पर चर्चा की
देवली. भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक रविवार को बीसलपुर सर्किट हाउस में संगठन के प्रदेश मंत्री गिरिराज मीणा की मौजूदगी में हुई। इसमें बूथ विस्तारकों पर चर्चा की गई।
संगठन के जिला उपाध्यक्ष शिवराज मीणा ने बताया कि प्रदेश मंत्री ने बूथ विस्तारकों की मजबूती की बात कही। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक जितने मजबूत होकर व तत्परता से कार्य करेंगे, उतना ही पार्टी को लाभ मिलकर आगामी चुनाव में पार्टी को बहुमत मिलेगा।
उन्होंने बैठक में शामिल हुए पांचों बूथ विस्तारकों से केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की बात कही। बैठक को विधायक राजेन्द्र गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मीणा, जिला प्रभारी पुष्पा मीणा, जिलाध्यक्ष मुरली मीणा, जिला उपाध्यक्ष शिवराज मीणा ने सम्बोधित करते हुए बूथ विस्तारकों को मजबूत करने पर बल दिया।
बैठक में विधानसभा बूथ प्रभारी राजकुमार मीणा, पंचायत समिति सदस्य रमेश मीणा, मोर्चा के देहात अध्यक्ष शैतान मीणा, शहर अध्यक्षमुकेश मीणा, जिला महामंत्री महेन्द्र मीणा व राजकोट, सांवतगढ़, पनवाड़, टोडा का गोठड़ा व सीतापुरा के बूथ विस्तारक शामिल थे।
राणोली-कठमाणा श्रीविश्वकर्मा मन्दिर निर्माण समिति की बैठक अध्यक्ष गोपाल जांगिड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें विवाह सम्मेलन की शेष राशि 7 लाख 51 हजार 700 रुपए को विश्वकर्मा मंदिर के जीर्णोद्धार के खर्च का ब्यौरा दिया गया। बैठक में कोषाध्यक्ष शंकर, रामअवतार, जगदीश, कृष्ण जांगिड़, सत्यनारायण आदि मौजूद थे।