टोंक

video: शिक्षकों के बाद अब विद्यार्थीयों किया पीपीपी मोड का विरोध, रैली निकाल किया प्रदर्शन

मांगों के समर्थन में छात्राओं के साथ कई अभिभावक भी आ गए।  
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2017, 7:48 AM IST
 प्रदर्शन
आवां. छात्राओं ने रैली निकाल कर पंचायत भवन के समक्ष प्रदर्शन कर तथा सरपंच के नाम ज्ञापन सौंपा।

आवां. राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय को पीपीपी मोड पर देने का विरोध तेज हो गया है। शनिवार को विद्यालय की बालिकाओं ने प्रदर्शन कर आदेश के निरस्तीकरण करने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी दी।

इस दौरान छात्राओं ने रैली निकाल कर पंचायत भवन के समक्ष प्रदर्शन कर तथा सरपंच के नाम ज्ञापन सौंपा। बालिकाओं ने घाटी के देवनारायण पर धरना देकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। मांगों के समर्थन में छात्राओं के साथ कई अभिभावक भी आ गए।

दूनी तहसीलदार शिवनारायण हाड़ा, घाड़ थानाधिकारी रामेश्वर प्रसाद मीना, दूनी थाना प्रभारी बालकृष्ण शर्मा, ख्वासपुरा प्रधानाचार्य रामनिवास बलाई, आवां प्रधानाचार्य घासी लाल सांखला, पंचायत प्रतिनिधियों के समझाने पर छात्राएं धरने से तो उठ गई, लेकिन मांग की पूरी नहीं होने तक विरोध जारी रखने पर अड़ी रही।

विद्यालय की बालिकाओं ने उनके विद्यालय में आवां सहित बारहपुरों की निर्धन वर्ग की छात्राएं पढ़ती है। विद्यालय का नामांकन सहित परीक्षा परिणाम लगातार बेहतर रहने के बावजूद पीपीपी मोड पर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश, जिला व तहसील शाखा की ओर से भी राजकीय विद्यालयों को पीपीपी मोड पर देने का विरोध किया जा रहा है।

नारे लगाकर विरोध जताया

टोंक. शहर के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने बग्गीखाना स्थित कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि दिन व रात में घंटों बिजली कटौती से विद्यार्थियों की पढ़ाई समेत जलापूर्ति बाधित है।पार्षद शकील खान के नेतृत्व में सैकड़ों लोग कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान नारे लगाकर विरोध जताया।

उनका कहना था कि दिनभर की जा रही बिजली ट्रिपिंग से उपकरण खराब हो रहे हैं। रात को बिजली के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित है। जबकि इन दिनों विद्यालयों में परीक्षाएं चल रही है। बाद में अभियन्ताओं के सुचारू आपूर्ति के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद ही वे घरों को लौटे।

Published on: