टोंक

पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती: मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर स्कूलों में बाल मेले का आयोजन हुआ। विवेक विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगाए गए बाल मेले में विद्यार्थियों ने स्टाले लगाई। मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।

2 min read
Nov 15, 2019
टोंक. पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर रंगोली बनाती महिला।

टोंक. जिलेभर में गुरुवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू pandit jawaharlal nehru की जयंती पर स्कूलों में बाल मेले Children's fair in schools का आयोजन हुआ। विवेक विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगाए गए बाल मेले में विद्यार्थियों Students at the children's fair ने स्टाले लगाई।

मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता Mehndi & Rangoli Competition समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम cultural programme हुआ। निदेशक कुलदीप शर्मा ने बताया कि स्टाल में सानिया सैन, मेहंदी में निशा सैनी, रंगोली में प्रियंका गुर्जर, कुर्सी दौड़ में खुशबू वर्मा, चम्मच में श्रद्धा माहुर, सांस्कृतिक में गौरी Gauri in cultural सैन विजेता रही। सहनिदेशक विजयलक्ष्मी भी मौजूद थी।

सन साइन ग्लोबल स्कूल में बाल मेले की शुरुआत सरस्वती की पूजा से हुई। प्राचार्य कामिनी श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में कई तरह की प्रतियोगिताएं हुई। इसमें बेस्ट डेक्रॉटिव स्टाल, बेस्ट सेलिंग प्राइज, बेस्ट टेस्ट ऑफ द फेयर आदि विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान विशाल शर्मा, सीमा यादव, अंजाना, हामिद, वाजेदा, जावेद आदि मौजूद थे।

इधर, वल्र्ड विजन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चाइल्ड लाइन, बाल कल्याण समिति की ओर से बाल दिवस पर सप्ताह का उद्घाटन जिला कलक्टर के. के. शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वालों को अंत में सम्मानित किया गया।

आई.टेक ग्लोबल स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया। एच.एम. रिंकू जांगिड़, शक्तिसिंह सोलंकी, अनिल विजय, राकेश गोमे, रोशनी गोयल, इमान मुमताज आदि मौजूद थे। विद्यार्थियों की ओर से निंबू दौड़, रस्सी दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुई।

read more : बच्चों में सेवाभाव की अलख जगाने के लिए सरकार बनाएगी बाल साहित्य अकादमी
बाल दिवस पर पूर्वप्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की राजस्थान यात्राओं के चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन गुरुवार को जिला कलक्टर के.के.शर्मा ने सूचना केन्द्र में फीता काट कर किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवनीत कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुखराम खोखर, संयुक्त निदेशक पंचायती राज एल.आर.पहाडिया आदि मौजूद थे।

इधर, विवेक विद्या निकेतन उच्च माध्यमिमक विद्यालय आदर्शनगर में निदेशक प्रदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को बाल मेले की जानकारी दी। प्राचार्यस्नेहलता शर्माने विद्यार्थियों की ओर से लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया।

read more : मंत्रोच्चारण के साथ विश्वशांति महायज्ञ में दी आहुतियां
इधर, नेहरू की जयंती पर जिला कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री होने के साथ आधुनिक भारत के निर्माता भी कहे जाते हैं।

जिला प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौरासिया, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, हंसराज चौधरी, जिला महामंत्री सुनिल बंसल, अभाव अभियोग जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अजीज कुरैशी, शकील, विकास विजयवर्गीय, लियाकत अली आदि मौजूद थे।

Published on:
15 Nov 2019 10:04 am
Also Read
View All