टोंक

सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सप्ताह के तहत प्रतिभागियों ने दिखाया जोश

सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल में चल रहे ‘मोरचंग’ सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सप्ताह के तहत कई प्रतियोगिताएं हुई।
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2017, 3:01 PM IST
 दौड़ प्रतियोगिता
टोंक के एक निजी विद्यालय में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती प्रतिभागी।

टोंक. सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल में चल रहे ‘मोरचंग’ सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सप्ताह के तहत कई प्रतियोगिताएं हुई। इसकी शुरुआत प्राचार्य डॉ. धीरज कुमार शर्मा ने दीप जलाकर की। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान की प्रस्तुति दी।

महोत्सव में उल्टी दौड़, म्यूजिकल चैयर, चम्मच, मैंढक़, तीन टांग दौड़ आदि का आयोजन हुआ। समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सुरेन्द्र वर्मा, चन्द्रभंवर शर्मा, ओमप्रकाश कुमावत, मयूर वशिष्ठ, लक्ष्मी कुमावत, शीतल पाटीदार, सबिहा जलील, फरनाज खान आदि मौजूद थे।

सवालों के दिए जवाब
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘दिशारी योजना एप’ और मोबाइल फोन एप की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गुरु-शिष्य संवाद भी हुआ। इसमें छात्रसंघ उपाध्यक्ष लोकेश चौधरी, महेन्द्र, दोतिका पुरोहित, रश्मि गुर्जर, प्रियंका, मधुबाला, पिंकी आदि ने शिक्षकों से कई सवाल किए।

डॉ. के. एल. गुर्जर ने उनके सवालों के जवाब दिए। प्राचार्य ओ. पी. बेनीवाल ने एप की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. एस. आशा, डॉ. सैयद साजिद खान, प्रो. आर. एस. मीना आदि मौजूद थे।

निवाई. सेवानन्द महाविद्यालय की ओर से आयोजित अन्तर महाविद्यालय खो-खो पुरुष प्रतियोगिता का बुधवार को पटेल महाविद्यालय खेल के खेल मैदान में समापन समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों ने विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि ओपी गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। खेलों मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। अध्यक्षता कर रहे श्री देवनारायण ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश डोई ने कहा कि खेलों से भाईचारा बढ़ता है। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीएल अग्रवाल ने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का है।

इस अवसर पर एसआर फागणा, रूपसिंह अधाणा, रामकिशन गुर्जर, राकेश चंवरिया, सुभाष गालव, रामकिशन गुर्जर, डॉ. जगदीश सैनी, डॉ. रामलाल मीणा, रूपसिंह पोषवाल, शारीरिक देवहंस गुर्जर सहित कई लोग मौजूद थे।

मुखियाओं को प्रशिक्षण दिया

टोंक. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिटी नम्बर 2 में बुधवार को सामुदायिक मुखियाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर दक्ष प्रशिक्षक आशारानी भटनागर, कैलाशचंद शर्मा आदि ने शिक्षकों को एसएमसी के कार्य, पाठ्यपुस्तकों, नामांकन, छात्रवृत्ति समेत अन्य जानकारी दी। इस मौके पर गिजाला हाशमी, अजरा, रामफूल, हंसराज आदि मौजूद थे।

Published on: