जैसलमेर

जनसुनवाई में तत्काल शुरु हुई रुकी पेंशन

टोंक. शहर के अटल सेवा केन्द्र में गुरुवार को जिला कलक्टर सूबेसिंह यादव की अध्यक्षता में जन सुनवाई हुई। इसमें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने से परेशान जैनब की पेंशन तुरंत शुरू कराई गई। जेनब को जून 2016 से पेंशन नहीं मिल रही थी। कलक्टर ने उसके प्रकरण की सुनवाई कर तुरंत पेंशन शुरू कराई।
less than 1 minute read
tonk
टोंक. शहर के अटल सेवा केन्द्र में गुरुवार को जिला कलक्टर सूबेसिंह यादव की अध्यक्षता में जन सुनवाई हुई।

टोंक. शहर के अटल सेवा केन्द्र में गुरुवार को जिला कलक्टर सूबेसिंह यादव की अध्यक्षता में जन सुनवाई हुई। इसमें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने से परेशान जैनब की पेंशन तुरंत शुरू कराई गई। जेनब को जून 2016 से पेंशन नहीं मिल रही थी। कलक्टर ने उसके प्रकरण की सुनवाई कर तुरंत पेंशन शुरू कराई। जनसुवाई में जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी भी थे। जनसुनवाई में कलक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण किया जाए।

उन्होंने विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि शुक्रवार से ग्राम पंचायतों में पट्टा आंवटन को लेकर शिविर आयोजित किए जाएंगे।इन शिविरों में पटï्टा वितरण के दौरान जन प्रतिनिधियों को बुलाया जाए। मनरेगा में हर जरूरतमंद को काम मिले। कलक्टर ने विकास अधिकारियों से पेंशन स्वीकृति के फार्म की पेंडिग स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि इनका निस्तारण शीघ्रता से करे।

कलक्टर के समक्ष जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने, रास्तों से अतिक्रमण हटाने, वृद्धावस्था पेंशन की रुकी राशि को दिलवाने को लेकर गुहार लगाई। जनसुनवाई में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश जांगिड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश गौतम, कोषाधिकारी ओमप्रकाश बैरवा, उपखण्ड अधिकारी डॉ. सूरज सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Published on:
14 Apr 2017 03:08 pm