टोंक

video: विधायक मेहता के नेतृत्व में तिरंगा वाहन यात्रा में उमड़े लोग, देशभक्ति के तरानों से गूंजा शहर

भाजपा टोंक विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों की ओर शाम तिरंगा वाहन यात्रा निकाली गई। यात्रा सवाई माधोपुर चौराहे पर पहुंच कर विसर्जित हुई।  
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 9:20 AM IST
tiranga yaatra
टोंक. स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने की दृष्टि से भाजपा टोंक विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों की ओर सोमवार शाम तिरंगा वाहन यात्रा निकाली गई।

टोंक. स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने की दृष्टि से भाजपा टोंक विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों की ओर सोमवार शाम तिरंगा वाहन यात्रा निकाली गई। ये विधायक अजीत मेहता के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र कार्यालय बमोर गेट से निकाली गई।

यात्रा देशभक्ति से ओत प्रोत रही। तिरंगा वाहन यात्रा में संत मनीषदास, प्रधान जगदीश गुर्जर, विस्तारक जितेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश चन्देल, प्रभु बाडोलिया, पार्षद रामअवतार धाभाई, पंकज महावर, सीताराम चावला, कालू बागड़ी, पार्षद मनोज काला, शैलेन्द्र जैन, नवेद खान, कमलेश कुमावत, पवन सैनी, सरंपच कालू गुर्जर, पंकज पहाडिय़ा, ज्योति भार्गव, नीखील गुप्ता आदि शामिल थे।

यात्रा का सुभाष बाजार में दुकानदार संघ के अध्यक्ष मनीष बंसल, महेश बंसल व प्रवीण आदि दुकानदारों ने स्वागत किया। तिरंगा वाहन यात्रा गांधी पार्क,घंटाघर, सुभाष बाजार, पांच बत्ती, बड़ा कुआं, जैन नसियां होते हुए सवाई माधोपुर चौराहे पर पहुंच कर विसर्जित हुई। इस दौरान एसडीएम सी. एल. शर्मा, सीओ हरिप्रकाश सोमानी, कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मीणा आदि मौजूद थे।

पूर्वसैनिकों का दल रवाना
टोंक. शहीदों की शहादत को नमन करने के लिए जैसलमेर में बनाई जा रही मानव शृंखला से जुडऩे के लिए टोंक जिले से 50 पूर्वसैनिकों का दल कलक्ट्रेट परिसर से रवाना हुआ। जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी व जिला कलक्टर आर.सी.ढेनवाल ने बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।


इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा, सीईओ परशुराम धानका, उपखण्ड अधिकारी सी.एल.शर्मा, भूप्रबन्ध अधिकारी जयनारायण मीना एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मुनीश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

सीमा पर तैनात वीर जवानों का आभार जताने, हौसला अफजाई करने और शहीदों की शहादत को लेकर मंगलवार को 700 किमी लम्बी मानव शृंखंला बनाईजाएगी। इस कार्यक्रम में श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों की पाकिस्तान से लगती 700 किमी सीमा पर 5 लाख लोग शामिल होंगे। जैसलमेर में आयोजित कार्यक्रम के तहत ही टोंक के पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर मंगलवार दोपहर साढ़े 12 से ‘शहादत को सलाम’ कार्यक्रम होगा।

स्वतंत्रता दिवस को दीपोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय
झिलाय (निवाई). राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस को दीपोत्सव के रूप में मनाने को लेकर जन जागृति रैली निकाली गई।

रैली को मुख्य अतिथि सेवानिवृत कैप्टन शमशेर खान, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार कैलाश चन्द गहलोत, विकास अधिकारी हनुमान सहाय मीणा व रैली के अध्यक्ष सरपंच भंवरलाल यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

रैली भारत इंकलाब जिन्दाबाद, वन्दे मातरम, जय हिन्द, जय जवान, जय किसान के नारे लगाते हुए विद्यार्थी रवाना हुए। रैली बस स्टैण्ड आदि प्रमुख मार्गों से होकर वापस विद्यालय पहुंची।

इस दौरान ग्रामीणों ने रैली को जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात रैली का समापन समारोह राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक दीपक डंगायच ने भी विचार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्या सुशीला करनाणी, डॉ. अभिषेक गुप्ता, बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र जैन, नन्दकिशोर सोनी, रामपाल सिंगवाडिय़ा, जितेन्द्र जैन, पूर्व सरपंच श्यामलाल कसाणा, मोहन लाल निराला, ग्राम विकास अधिकारी हनुमान सिंह, पटवारी कृष्ण मीणा, रोजगार सहायक मांगीलाल खटीक आदि मौजूद थे।

Published on: