टोंक

सत्ता बदलाव के मूड़ में प्रदेश की जनता, जनहित की योजनाओं को दूर रख भाजपा ने आमजन पर किया कुठारघात-सैन

भाजपा जिन विकास कार्यों का गुणगान कर रही है वो सिर्फ कागजों में ही दिखाई दे रहे हैं।  
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2018, 4:39 PM IST
 जिला स्तरीय अधिवेशन
टोंक. कांग्रेस ओबीसी विभाग की ओर से जिला स्तरीय अधिवेशन का आयोजन रविवार को कांग्रेस कार्यालय में हुआ।

टोंक. कांग्रेस ओबीसी विभाग की ओर से जिला स्तरीय अधिवेशन का आयोजन रविवार को कांगे्रस कार्यालय में हुआ। इसमें विभाग के संयोजक राजेन्द्र सैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने योजनाओं का बखान करने के स्थाान पर उन्हे धरातल स्तर पर मजबूती से खड़ा कर आमजन को राहत देने का काम किया है। वहीं भाजपा सरकार ने योजनाओं के नाम परिवर्तन ओर जनहित की योजनाओं को आमजन से दूर रख उनके हित पर कुठारा घात किया है।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब तक आमजन को विकास के नाम पर भ्रमित कर रही है। कांग्रेस जब-जब भी सत्ता में आई तो जनहित की सोचते हुए ऐसी योजनाएं आमजन के लिये लेकर आई जिनसे जनता लाभान्वित हुई है। अध्यक्षता कर रहे विभाग के जिलाध्यक्ष राहुल सैनी ने कहा कि भाजपा जिन विकास कार्यों का गुणगान कर रही है वो सिर्फ कागजों में ही दिखाई दे रहे हैं।

कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत जिन ग्रामीण क्षेत्रों को पक्की व कच्ची सडक़ों से जोड़ा था, भाजपा आज उन सडक़ों की मरम्मत भी नहीं करवा रही है। विशिष्ट अतिथि विभाग के प्रदेश महासचिव सुमन्त सिंह जगावत एवं भंवर सिंह विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री दवा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी बड़ी योजनाएं जनता तक पहुंचाकर कांग्रेस के कार्यकाल की अमिट छाप छोड़ी है। प्रदेश की जनता फिर से सत्ता में बदलाव का मूड़ बना चुकी है।


बैठक में प्रदेश सहसंयोजक सऊद सईदी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिवजीराम मीणा, पूर्व उपसभापति सलीमुद्दीन खान, सेवादल के जिला मुख्य संगठक अब्दुल खालीक खान, छात्रसंघ अध्यक्ष सतवीर गुर्जर, जर्रार खान, राहुल गांधी बिग्रेड जिलाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, गिर्राज मेहंदवास, मेहमूद शाह, जिला उपाध्यक्ष जीतराम, आईटी सैल संयोजक मुदस्सर मोहम्मद खान ने विचार व्यक्त किए।


भवन लोकार्पण आज होगा
नगर (लाम्बाहरिसिंह). क्षेत्र के नगर गांव में सोमवार दोपहर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवनिर्मित भवन का विधायक कन्हैयालाल चौधरी लोकार्पण करेंगे।यह जानकारी विधायक निजी सहायक पीन्टू शर्मा ने दी।

Published on: