टोंक

ऐसा क्या था दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में ? , तीन थानों की पुलिस को आना पड़ा मौके पर, चालक एवं परिचालक मौका देख हुए फरार

Pickup crashed: नेशनल हाइवे पर पिकअप पलटने के बाद मौके की स्थिति को देखते हुए चालक एवं परिचालक पीछे से आ रही गाड़ी में बैठ कर मौके से फरार हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Oct 2019, 10:41 AM IST
ऐसा क्या था दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में ? , तीन थानों की पुलिस को आना पड़ा मौके पर, चालक एवं परिचालक मौका देख हुए फरार
ऐसा क्या था दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में ? , तीन थानों की पुलिस को आना पड़ा मौके पर, चालक एवं परिचालक मौका देख हुए फरार

पलाई. उनियारा-गुलाबपुरा नेशनल हाइवे पर शनिवार शाम कचरावता के पास नैनवां की ओर से आ रही पिकअप के चालक का संतुलन बिगडऩे से पलट कर सडक़े नीचे खाई में गिर गई। घटना स्थल के पास कचरावता बस स्टैण्ड पर बैठे लोगों ने पिकअप के पास आकर देखा तो उसमें मांस भरा हुआ था। मौके की स्थिति को देखते हुए चालक एवं परिचालक पीछे से आ रही गाड़ी में बैठ कर मौके से फ रार हो गए।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना नगरफ ोर्ट व नैनवां थाने को दी। सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के देरी से आने के पर ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने खरी-खोटी सुनाई। नगरफ ोर्ट थाने के एएसआई भंवरलाल ने पिकअप में मिले व बिखरे मांस के बारे में कहा कि पशुचिकित्सक की जांच के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं गौ मांस की शंका से ग्रामीणों का मौके जमावड़ा लग गया। वहीं मौके पर उनियारा, नैनवा, नगरफ ोर्ट पुलिस व ग्रामीण मौजूद रहे ।

Updated on:
13 Oct 2019, 10:41 AM IST
Published on: