टोंक

video: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 3 की मौत, 21 घायल, 12 को किया जयपुर रैफर

सभी श्रद्धालु करौली के कैलादेवी माता मंदिर के बाद डिग्गी कल्याण मंदिर दर्शन कर श्योपुर जा रहे थे।
less than 1 minute read
Apr 07, 2019
pilgrims-turn-upside-down
video: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 3 की मौत, 21 घायल, 12 को किया जयपुर रैफर

टोंक. उनियाारा थाना क्षेत्र के नयागांव के समीप शुक्रवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। इसमें तीन जनों की मौत हो गईतथा 21 जने घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से 12 की हालत गम्भीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया। उनियारा थाना प्रभारी मनीष चारण ने बताया कि मृतकों में दुलारा गांव थाना बेराड जिला श्योपुर मध्यप्रदेश निवासी विनोद पुत्र कल्याणसिंह धाकड़, गोपाल पुत्र प्रसादीलाल ओझा तथा भोलाराम पुत्र हरिचरण शर्मा है।

घायलों में दुलारा गांव थाना बेराड जिला श्योपुर मध्यप्रदेश निवासी गीता शर्मा, नीरज पुत्र लक्ष्मणराम, कस्तूरी पत्नी शिवचरण, सुनीता पत्नी धानू धाकड़, मांगीलाल पुत्र अत्तू, नारायणी पत्नी तेजसिंह, नीरज कुमार, गुड्डू, विद्या देवी, सुनीता देवी, कोहली पुत्र चरण शर्मा, गीता देवी, सोमवती पत्नी गिरीराज, आशा पत्नी कैलाश, विमला पत्नी प्रकाश शर्मा, विमला पत्नी प्रकाश वर्मा, रामेश्वर पुत्र लक्ष्मण शर्मा, अनीता पत्नी बृजेश शर्मा तथा शैलेष पुत्र बलवीर धाकड़ है।

इनमें से मांगीलाल, सुनीता, कोहली, गीता, सोमवती, आशा, विमला, पार्वती तथा विमला को जयपुर रैफर कर दिया। सभी श्रद्धालु थे दुलारा गांव थाना बेराड जिला श्योपुर मध्यप्रदेश के थे। और करौली के कैलादेवी माता मंदिर के बाद डिग्गी कल्याण मंदिर दर्शन कर श्योपुर जा रहे थे।

उनियारा के नयागांव के समीप चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। ऐसे में पिकअप अनियंत्रित हो कर पलट गई। इसमें ये सभी घायल हो गए। घायलों को पहले उनियारा चिकित्सालय में लाया गया, लेकिन चिकित्सीय सुविधा नहीं होने पर सभी को टोंक रैफर कर दिया।

यहां से भी हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने 12 को जयपुर रैफर कर दिया। जहां विनोद, गोपाल व भोलाराम पुत्र हरिचरण शर्माकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्दकर दिया।

Updated on:
07 Apr 2019 11:41 am
Published on:
07 Apr 2019 11:41 am