वाराणसी

खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में दिखाया दम

टोंक. जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिला खेल स्टेडियम में रविवार से शुरू हुई।
2 min read
tonk
टोंक में रविवार को हुई एथलेक्टिस प्रतियोगिता में दौड़ते खिलाड़ी।

टोंक. जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिला खेल स्टेडियम में रविवार से शुरू हुई।

इसकी शुरुआत सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने दौड़ का क्लेपर बजाकर किया।

उन्होंने फुटबॉल फील्ड का सुधार कराने का आश्वासन भी दिया।

सचिव दुर्गाशंकर शर्मा ने बताया कि 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग 20 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम सोनू जाट, द्वितीय विनोद जाट, 18 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम जावेद खान, द्वितीय आबिद खान, 16 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम भंवरसिंह, द्वितीय आशाराम, भाला फेंक बालक वर्ग 20 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम रतिराम पहाडिय़ा, द्वितीय जीतराम रहे।

इसी प्रकार 16 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम धर्मराज, बालिका वर्ग 20 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम निशा धीन्वा, द्वितीय अनामिका यादव, 200 मीटर दौड़ बालिका के 20 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम त्रिवेणी कुलकर्णी, द्वितीय अदिति, 18 वर्ष में प्रथम पीहू त्रिपाठी, द्वितीय निष्ठा रहे।

इसी तरह 16 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम आयुषि, द्वितीय प्रिया, लम्बीकूद बालक 20 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम सोनू, द्वितीय रामेश्वर चौधरी, 16 वर्षमें प्रथम मुकेश गुर्जर, द्वितीय संजय चौधरी, 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम मोहित शर्मा, बालिका 20 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम दीपिका, द्वितीय हिमानी रहे।

16 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम लक्ष्मी जैन, द्वितीय प्रियंका, गोला फेंक बालक 20 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम संदीप चौधरी, द्वितीय हेमराज, 18 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम श्रवण, द्वितीय शंकर रहे।

16 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम भंवरसिंह, द्वितीय विष्णु गुर्जर, बालिका 20 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम आयुषि, द्वितीय अर्चना, 18 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम सृष्टि, द्वितीय पलक दरयानी रहे।

16 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम रोहिनी, द्वितीय आकृति, 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम ज्योति, द्वितीय चंदा रही।

इस दौरान नरेश बंसल, अनिल गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, सीताराम जाट, संजय शर्मा, भंवरलाल, अशफाक अली आदि मौजूद थे।

कबड्डी आज से

मालपुरा. जिला कबड्डी संघ की ओर से सैयद क्लब खेल मैदान पर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सोमवार से होगी।

संघ अध्यक्ष रकीब अहमद ने बताया कि इसमें चयनित जिला टीम एक अक्टूबर अलवर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Published on:
19 Sept 2016 01:24 pm
Also Read
View All
वाराणसी में कैंसर के मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था इलाज

क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज

जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, वाराणसी में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने NH किया जाम

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी! महिला से 4,000 हजार ऐंठे, पुलिस ने तुरंत कराया रिफंड