टोंक

विद्यालय में जमा रहता है शराबियों का जमावड़ा , छात्राओं के शैचालय  व परिसर में फेंक जाते है शराब की खाली बोतलें

शाम होते ही विद्यालय भवन सहित परिसर में अलग-अलग जगह शराबियों की महफिलें सजनें लगती है  
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 10:33 AM IST
Toilets
परिसर में अलग-अलग जगह शराबियों की महफिलें संजने लगती है ओर वह शराब के नशे में मदहोश होकर परिसर में शराब की बोतले तोड़ जाते है।

बंथली. रा. उ. मा. विद्यालय बड़ोली में व्याप्त समस्याओं से शिक्षक व विद्यार्थी जूझ रहे हैं। शाम को समाजकंटकों का यहां जमावड़ा हो जाता है। भवन व परिसर में शराब की खाली बोतलें इधर-उधर बिखरी रहती है। इससे विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ता है।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अभाव में विद्यार्थियों को सफाई व पानी भरने का कार्य करना भी पड़ रहा है। विद्यालय प्रशासन की लापरवाही से कम्प्यूटर शिक्षा का संचालन नहीं होने, कक्षा-कक्षों व अध्यापकों की कमी से भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

साथ ही विद्यालय में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के अभाव में छात्र-छात्राओं को साफ-सफाई व पानी भरने का कार्य करना पड़ रहा है तो विद्यालय प्रशासन की लापरवाही से कम्प्यूटर शिक्षा का संचालन नहीं होने, कक्षा-कक्षों व अध्यापकों की कमी से भी उन्हें जुझना पड़ रहा है।

साथ ही अवगत कराने के बावजूद विद्यालय प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं देने से विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। उल्लेखनीय है कि शाम होते ही विद्यालय भवन सहित परिसर में अलग-अलग जगह शराबियों की महफिलें संजने लगती है ओर वह शराब के नशे में मदहोश होकर परिसर में शराब की बोतले तोड़ जाते है।

ओर तो ओर शराबी बालिकाओं के शौचालय में घुस शराब की बोतलें तोड़ कांच फेला जाते है। इस पर प्रतिदिन विद्यार्थी कक्षा-कक्षों में बेठ पढ़ाई करने से पूर्व परिसर व भवन के आस-पास से कांच को उठाकर बाहर फेक सफाई करते है।

वही विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अभाव में कक्षों, परिसर की सफाई व अध्यापकों के लिए पानी भरने का कार्य विद्यार्थियों को करना पड़ रहा है। वही कक्षा-कक्षों के अभाव के चलते एक कक्षा में दो कालांश बिठाए जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं हो पा रही।

आलमारी में सजे है कम्प्यूटर
गौरतलब है कि पिछले वर्ष तक तो विद्यालय की पुराने भवन के कमरे में कम्प्यूटर लेब संचालित थी मगर इस वर्ष विद्यालय नए भवन में स्थानांतरित होन के बाद कक्षों की कमी के अभाव के चलते सभी दस कम्प्यूटर के उपकरणों को अलग-अलग कर ऑफिस की आलमारी में रख दिए गए।

इससे विद्यार्थी कम्प्यूटर शिक्षा से वंचित हो रहे है। साथ ही देखरेख के अभाव में रखा जेनरेटर पर धूल जम रही है तो कई साल से रखे वाटकूलर को चालू नहीं करवाएा जाने से विद्यार्थियों व शिक्षकों को पानी के लिए कस्बे में जाकर पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।

इधर, सबसे अधिक समस्या छात्राओं को शोचालय को लेकर हो रही है। छात्राओं ने बताया कि शोचालय की दीवारें छोटी होने व दरवाजे की कुन्दियां खराब होने से उन्हें व एक मात्र कार्यरत शिक्षिका को को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


पुलिस की मदद ली जाएगी
विद्यालय समय के बाद परिसर में आने वाले असामाजिक तत्वों की रोकथाम को लेकर पुलिस की मदद ली जाएगी। साथ ही पूर्ण सुरक्षा कर कम्प्यूटर लेब संचालित कर पेयजल सहित अन्य समस्याओं का सामाधान किया जाएगा।
-नत्थू लाल प्रधानाचार्य रा. उ. मा. विद्यालय, बड़ोली

Published on: