
टोंक. सर्व ब्राह्मण महासभा टोंक की ओर से भगवान परशुराम जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को बैण्डबाजे के बीच प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें ब्राह्मण समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। संयोजक बाबूलाल शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती को लेकर सुबह श्रीरामकृष्ण मन्दिर परिसर में समाज के लोग एकत्र हुए।
इसके बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश कुमार गोत्तम एवं महासभा के जिलाध्यक्ष पण्डित शैलेन्द्र शर्मा ने भगवान परशुराम की झांकी की आरती कर रवाना किया। महासभा के महामंत्री उपेन्द्र नारायण शर्मा व मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि प्रभात फैरी में समाज के लोग भगवान परशुराम के जयकारें लगाते हुए रवाना हुए।
इसके बाद मुख्य बाजार होते हुए प्रभातफेरी पटेल सर्कल पहुुंची, यहां भगवान परशुराम की आरती के साथ प्रभात फेरी का समापन हुआ। इस मौके पर प्रधान सरंक्षक शम्भुदयाल शर्मा, हनुमान प्रसाद, डॉ. प्रेमशंकर शर्मा, महेश जोशी, उमाशंकर उपाध्याय, चन्द्रप्रकाश शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, विष्णु पारीक, सोभागमल शर्मा, प्रकाश पाठक, राजाराम शास्त्री, कैलाश शर्मा, राजाराम शर्मा, राधाकृष्ण समेत कई लोग मौजूद थे।
मनाएंगे परशुराम जयंती
देवली . सकल ब्राह्मण समाज की ओर से 18 अप्रेल को भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। सत्यनारायण ने बताया कि एजेंसी स्थित परशुराम सर्कल से वाहन रैली व शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो एजेंसी तिराहे, गोपालजी मन्दिर, कोटा रोड, हनुमाननगर, कुंचलवाड़ा रोड होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। इससे पहले यहां सर्कल पर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना व आरती होगी। इसमें शहर के सकल ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होंगे।
शोभायात्रा निकालेंगे
उनियारा. परशुराम जयंती मनाने को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक गणेश जोशी की अध्यक्षता में हुई। इसमें परशुराम जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही 18 अप्रेल को जयंती पर भगवान की शोभायात्रा निकाले का निर्णय किया। बैठक में नमोनारायण गौतम, महेश जोशी, प्रवीण कुमार शर्मा, चेतन पारीक, अभिषेक शर्मा, पकंज शर्मा, दिनेश पारीक, राहुल, सुरेन्द्र पारीक मौजूद थे।