टोंक

निजी महाविद्यालय प्रशासन व विद्यार्थी भिड़े, परस्पर पर मारपीट के मामले दर्ज

निजी महाविद्यालय प्रशासन व परीक्षार्थियों के बीच विकास शुल्क को लेकर कई दिनों से विरोध चल रहा था  
2 min read
Apr 06, 2019
private-college-administration-and-students
निजी महाविद्यालय प्रशासन व विद्यार्थी भिड़े, परस्पर पर मारपीट के मामले दर्ज

टोडारायसिंह. विकास शुल्क लेने के मामले को लेकर निजी महाविद्यालय प्रशासन व विद्यार्थियों के बीच विरोध व मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने परस्पर मारपीट, लूट व अपहरण करने के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी बंशीलाल ने बताया कि निजी महाविद्यालय प्रशासन व परीक्षार्थियों के बीच विकास शुल्क को लेकर कई दिनों से विरोध चल रहा था। गुरुवार देर शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।

राजीव गांधी महाविद्यालय कूकड़ के मंत्री कुलदीप कुलहरी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार देर शाम भरतराज चौधरी, जयसिंह, अंकुश शर्मा, जीतराम छापरिया समेत 15-20 अन्य व्यक्ति कार में आए तथा चौकीदार से मारपीट करते हुए महाविद्यालय में जबरन घुस गए।

प्राचार्य कक्ष में डॉ. जयराम मीणा के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री कक्ष में बैठे प्रधानाध्यापक सुरेश चौधरी व मंत्री कुलदीप कुलहरी के साथ भी मारपीट की तथा कपड़े फाड़ते हुए दोनों के गले से सोने की चेन छीनकर ले गए।


इधर, बीए पार्ट तृतीय वर्ष का पेपर समाप्त होने से उक्त आरोपियों ने परीक्षाॢथयों की उत्तर पुस्तिकाओं को भी उथल-पुथल कर फाड़ दिया। काफी उत्तर पुस्तिकाएं गायब है।

उन्होंने प्राचार्य डॉ. जयराम मीणा का जबरन अपहरण कर ले जाने का भी आरोप लगाया। इधर, भरतराज चौधरी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मालपुरा राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का एमडीएस विश्वविद्यालय अजमेर के तहत राजीव गांधी महाविद्यालय कूकड़ में परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि निजी महाविद्यालय प्रशासन पर परीक्षा के दौरान विकास शुल्क के नाम पर अवैध शुल्क वसूला जा रहा है। जबकि वे आवेदन भरने के दौरान विकास शुल्क जमा करवा चुके है।

इसकी शिकायत विश्वविद्यालय अजमेर, एसडीएम टोडा व मालपुरा को करने पर उन्हें प्रशासन द्वारा धमकाया जा रहा था। गुरुवार को इसका विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। पुलिस ने परस्पर पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
06 Apr 2019 06:46 pm