टोंक

video: देवली में अशोक परनामी के विरोध में सडक़ पर उतरी कांग्रेस, पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

प्रदेशाध्यक्ष के बयान से लोकतंत्र की भावना को ठेस पहुंची है। वहीं उच्च न्यायालय के आदेशों की खुली अवेहलना हुई है।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2017, 8:46 AM IST
 प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
देवली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

देवली. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की ओर से अतिक्रमण के मामले पर दिए गए विवादित बयान के विरोध मेें सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परनामी का पुतला जलाकर आक्रोश जताया।

अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संदीप कांटिया ने बताया कि इससे पहले ब्लॉक, शहर, महिला व सेवादल के दर्जनों कार्यकर्ता गांधीपार्क में एकत्र हुए। जहां विभिन्न वक्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष परनामी के बयान की कड़ी निंदा की।

वक्ताओं को कहना है कि सत्तारुढ़ पार्टी के मुखिया का इस प्रकार का बयान तानाशाही व सत्ता के दुरुपयोग को स्पष्ट करता है। प्रदेशाध्यक्ष के बयान से लोकतंत्र की भावना को ठेस पहुंची है। वहीं उच्च न्यायालय के आदेशों की खुली अवेहलना हुई है। इससे प्रदेशवासी कभी नहीं भूल सकते हंै।

इस दौरान कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष का प्रतीकात्मक पुतला लेकर जुलूस के रूप में मुख्य बाजार होते हुए रवाना हुए। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता ‘परनामी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’ आदि नारे लगाते चल रहे थे। इसके बाद उपखण्ड कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पुतले के साथ प्रदर्शन किया।

वहीं पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रतनलाल हाड़ा, कांग्रेस नेता दिनेश सर्राफ, भीमराज जैन, विनोद पुजारी, सत्यनारायण सरसड़ी, मुकुट सिंह राणावत, चांदमल, मुकेश गोयल, शम्मी, सुरेन्द्र, निशान्त शर्मा, बेणीप्रसाद हरियाणा, कंचन, आकाश कंछल, छुट्टन माहुर, मुकेश गर्ग, टीकम सैन, पारस साहू, गीता देवी , मनीष कुमार , रामसिंह, कुलदीप कुमार, रामलाल, हनुमान प्रसाद, राधेश्याम, पोखर लाल, भवानी सिंहआदि मौजूद थे। वहीं सुरक्षा के लिहाज से थाना व यातायात पुलिसकर्मी मौजूद थे।


आक्रोश रैली निकालेंग
टोंक. विभिन्न मांगों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े कर्मचारी 3 दिसम्बर को जयपुर में आक्रोश रैली निकालेंगे। इसको लेकर कर्मचारियों की बैठक हुई।

जिला महामंत्री सज्जनसिंह ने बताया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में आक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर बैठक में चर्चा की। बैठक में सैयद मेहमूद शाह, विजय, बजरंगलाल, जसवंत मौजूद थे।

Published on: