टोंक

रैगर समाज की बड़ी पहल, 21 क्विंटल गेहूं एकत्रित कर प्रशासन को सौंपे

वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान चल रहे लॉकडाउन में निराश्रित, जरुरतमंदों के समक्ष उत्पन्न हुए रोजी-रोटी के संकट को देखकर रैगर समाज बनवाड़ा भी आगे आया हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Apr 2020, 1:44 PM IST
रैगर समाज की बड़ी पहल, 21 क्विंटल गेहूं एकत्रित कर प्रशासन को सौंपे
रैगर समाज की बड़ी पहल, 21 क्विंटल गेहूं एकत्रित कर प्रशासन को सौंपे

पीपलू (रा.क.)। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान चल रहे लॉकडाउन में निराश्रित, जरुरतमंदों के समक्ष उत्पन्न हुए रोजी-रोटी के संकट को देखकर रैगर समाज बनवाड़ा भी आगे आया हैं। गरीबो, जरुरतमंदो के सहायतार्थ रैगर समाज बनवाडा ने 2100 किलो गेहूं (अनाज) ग्राम पंचायत बनवाडा सरपंच गिर्राज प्रजापत के नेतृत्व में तहसील कार्यालय स्थित कंट्रोल रूप पर पहुंचकर सुपुर्द किया हैं।

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी डॉ. लक्ष्मीनारायण बुनकर, तहसीलदार सचिन यादव, नायब तहसीलदार कैलाशचंद मीणा, पटवारी सूरजमल योगी ने समाज की इस पहल को सराहनीय बताया। इस मौके भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल पीपलू अध्यक्ष कमलेश चन्देल बनवाडा, बाबूलाल रेगर, गिर्राज रैगर, कैलाश रेगर, ओमप्रकाश रेगर, गोपाल रेगर आदि मौजूद रहे।


राशन डीलर्स ने कमीशन में से 500 रुपए काटने की दी स्वीकृति
पीपलू(रा.क.)। पीपलू तहसील के सभी राशन डीलर्स ने अप्रैल माह के कमीशन में से 500 रुपए की राशि वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर बनाए गए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए जाने की स्वीकृति दी हैं। राजस्थान राज्य अधिकृत विक्रता संघ ब्लॉक पीपलू अध्यक्ष चिरंजीलाल आचार्य, उपाध्यक्ष रामबक्ष मीणा ने प्रदेशाध्यक्ष सरताज अहमद को पत्र भेजकर यह स्वीकृति प्रदान की हैं।

पत्र में बताया हैं कि अप्रैल माह के कमीशन में से 500 रुपए की राशि काट कर बाकी भुगतान कर दिया जाए। साथ ही संघ अध्यक्ष ने बताया कि वैश्विक महामारी में राशन डीलर्स भी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं जिस पर उन्हें भी बीमा योजना में जोड़ा जाएं।

Updated on:
29 Apr 2020, 1:44 PM IST
Published on: