टोंक

‘यहां तो ब्याह मंडा है, इसे सफल बनाना है’, उपचुनाव को लेकर बोले मदन राठौड़; राहुल गांधी को दी ये नसीहत

Rajasthan Politics: BJP अध्यक्ष मदन राठौड़ जयपुर से कोटा जाते समय टोंक में मीडिया से रूबरू हुए और राहुल गांधी को लेकर कहा कि वो जब भी विदेशी दौरों पर जाते हैं तो भारत की छवि को खराब करते हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2024, 9:49 AM IST
Feature image

Rajasthan Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जयपुर से कोटा जाते समय कुछ देर के लिए टोंक रुके। टोंक में राठौड़ का नेशनल हाइवे पर स्थित एक निजी होटल के बाहर टोंक भाजपा जिला अध्यक्ष अजित सिंह मेहता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम से मदन राठौड़ भी काफी खुश नजर आए। राठौड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि मैं इस स्वागत से अभिभूत हो गया हूं।

इसके साथ ही उन्होंने टोंक भाजपा जिला अध्यक्ष अजित सिंह मेहता की भी तारीफ की। स्वागत कार्यक्रम के बाद मीडिया से रूबरू हुए और राहुल गांधी पर हो रही बयानबाज़ी सहित अन्य कई मामलों को लेककर अपनी बात रखी।

राहुल को देशभक्ति सीखने की जरूरत- राठौड़

मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल को देशभक्ति सीखने की जरूरत है। वो जब भी विदेशी दौरों पर जाते हैं तो भारत की छवि को खराब करते हैं। इसी वजह से उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज होते हैं, लोग उनका विरोध करते है। उन्होंने कहा कि भारत के सैनिक जब चीन के सैनिकों के साथ डोकलाम में युद्ध कर रहे थे, उस समय राहुल गांधी चीन के सेनापति के साथ गलबहियां कर रहे थे।

राहुल गांधी की ज़ुबान काटने वाले कथित बयान का भी राठौड़ ने बचाव करते हुए कहा कि, बयान का मतलब किसी की ज़ुबान काटने का नहीं बल्कि उसकी बात काटने से था। बोले कि हमारे गांव में कई जगह ये तकिया कलाम है हम दुआ करते हैं कि राहुल गांधी स्वस्थ रहें और देश के प्रति देश भक्ति जगाएं।

मदन राठौड़ ने उपचुनाव पर दिया ये बयान

देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी मदन राठौड़ ने चुटकी लेते हुए कहा कि आपके यहां तो ब्याह मंडा है, उस ब्याह को ज़ोरदार तरिके से सफल बनाना है। और हम सबको उसमें सम्मिलित होना है। उन्होंन 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि सभी सीटें हम जीतेंगे।

Updated on:
24 Sep 2024, 9:49 AM IST
Published on: