टोंक

उपचुनाव के बीच विजय बैंसला ने CM भजनलाल को क्यों लिखा पत्र? गुर्जर समाज के लिए उठाई ये बड़ी मांग

Rajasthan News: बीजेपी नेता विजय बैंसला ने CM भजनलाल को RJS भर्ती परिणाम को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने MBC समाज के युवाओं को आरक्षित स्थान नहीं देने का आरोप लगाया है।

2 min read
Oct 28, 2024

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में 7 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच देवली-उनियारा से बड़ी खबर सामने आई है। टिकट कटने से नाराज बताए जा रहे बीजेपी नेता विजय बैंसला ने CM भजनलाल को RJS भर्ती परिणाम को लेकर पत्र लिखा है। उन्होने कहा है कि RJS भर्ती के परिणाम में MBC समाज के युवाओं को आरक्षित स्थान नहीं दिए गए हैं।

दरअसल, विजय बैंसला ने CM भजनलाल को इस समय पत्र लिखा है जिस समय देवली-उनियारा में उपचुनाव का प्रचार चल रहा है। विजय बैंसला के इस पत्र को सियासी गलियारों में आगामी उपचुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चाएं हैं कि विजय बैंसला देवली-उनियारा से टिकट नहीं मिलने के बाद नाराज है।

RJS भर्ती के परिणाम पर उठाए सवाल

भाजपा नेता विजय बैंसला ने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की तरफ से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखते हुए कहा कि बीते कल RJS भर्ती परीक्षा का आया परिणाम है, जिसमें 222 पद भरे जाने थे, 10 पद MBC के लिए आरक्षित थे। उन्होंने कहा कि घोषित परिणाम में MBC के 5 अभ्यर्थियों को चुना गया, जबकि 222 पदों को पूर्ण रूप से भर दिया गया है।

विजय बैंसला ने आरोप लगाया है कि इस भर्ती के परिणाम में संशोधित आदेश की अनुपालना नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि MBC समाज के अभ्यर्थियों को बैकलॉग में 5 पदों को 3 वर्षों के लिए सुरक्षित नहीं रखकर राजस्थान सरकार के संशोधित आदेश F7 (10) DOP/A- II/2023 का उल्लंघन किया गया है।

आगे भाजपा नेता विजय बैंसला ने कहा कि MBC समाज को बैकलॉग के न्यायोचित अधिकारों से पूर्णतः वंचित कर दिया गया, जोकि गलत है। अंत में विजय बैंसला ने सीएम भजनलाल शर्मा से त्रुटि को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त कराने की मांग की भी की है। कहा कि बैकलॉग सहित MBC का संशोधित परिणाम पुनः जारी करवाने की कृपा करें, जिससे MBC समाज का विश्वास बना रहेगा।

इस बार बैंसला को नहीं मिला टिकट

गौरतलब है कि देवली-उनियारा विधानसभा सीट हरीश मीणा के टोंक सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई थी। इसके चलते इस सीट पर भी उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होंगे। बीजेपी ने यहां से पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया है। टिकट की इस दौड़ में गुर्जर नेता विजय बैंसला भी शामिल थे, लेकिन उनको टिकट नहीं दिया गया। बैंसला पिछले साल हुए विधानसभा में देवली -उनियारा सीट से चुनाव हार गए थे। इधर, बैंसला के टिकट काटे जाने से उनके समर्थकों में गहरी नाराजगी है।

Also Read
View All

अगली खबर