टोंक

Rajasthan patrika Mega Monsoon Offer: उपहार पाकर कहा पत्रिका है ज्ञान का भण्डार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2018, 3:52 PM IST
rajasthan-patrika-mega-monsoon-offer-2018
टोंक. देवली में राजस्थान पत्रिका के मेगा मानसून विजेता को माइक्रोवेव ओवन सौंपते पत्रिका प्रतिनिधि।

टोंक. राजस्थान पत्रिका के मेगा मानसून ऑफर के तहत मंगलवार को पत्रिका प्रतिनिधियों ने घर जाकर विजेता पाठकों को उपहार दिए। इसे लेकर पत्रिका जयपुर वितरण के प्रबंधक पदम जैन समेत प्रतिनिधि योजना में माइक्रोवेव ओवन विजेता इंदिरा अग्रवाल के घर गए।

जहां उन्होंने अग्रवाल को माइक्रोवेव ओवन सौंपा। साथ ही उन्हें पत्रिका की विशिष्टता के बारे में बताया। ओवन प्राप्त कर महिला खुशी से झूम उठी। उन्होंने कहा कि पत्रिका की सटीक व विश्वसनीय खबरों से उनके दिन की शुरुआत होती है। वहीं पत्रिका का परिवार व हैल्थ परिशिष्ट उन्हें सबसे अधिक अच्छा लगता है।

पत्रिका में हर श्रेणी के व्यक्ति के लिए ज्ञान भरा होता है। इस दौरान पत्रिका के महेन्द्र पहाडिय़ा, अमित गौतम, अजय, सुरेश अग्रवाल उपस्थित थे।

मतदान का महत्व बताया

राणोली-कठमाणा. पंचायत के गांव हनीफगंज के राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ नं. 8 का सेक्टर ऑफिसर अशोक सिंघल ने निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर तेजपाल गुर्जर को मतदान संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया। साथ ही ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन की जानकारी भी दी।

Published on: